Hapur News निधि जैन की 30 दिवसीय कठिन ‘मासखमण’ तपस्या पूर्ण: धूमधाम से निकला भव्य बरगोड़ा, भक्तिभाव से संपन्न हुआ पारणा महोत्सव

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News रेवती कुंज निवासी तपस्वी निधि जैन द्वारा 30 दिनों तक की गई अत्यंत कठिन ‘मासखमण’ तप साधना के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा भव्य बरगोड़ा (शोभा यात्रा) एवं पारणा महोत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर धार्मिक उत्साह और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News रेवती कुंज निवासी तपस्वी निधि जैन द्वारा 30 दिनों तक की गई अत्यंत कठिन ‘मासखमण’ तप साधना के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा भव्य बरगोड़ा (शोभा यात्रा) एवं पारणा महोत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर धार्मिक उत्साह और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जिसमें समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और तपस्वी की अनुमोदना की।

केवल उबले पानी के सहारे 30 दिनों का कठोर उपवास (Hapur News)

तपस्वी निधि जैन ने जैन धर्म की प्राचीन एवं कठोर परंपरा का पालन करते हुए लगातार 30 दिनों तक अन्न का पूरी तरह त्याग कर मासखमण व्रत रखा। इस पूरी तपस्या की अवधि के दौरान उन्होंने जैन पद्धति के अनुसार केवल सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच एक समय उबला हुआ जल ही ग्रहण किया। बिना कुछ खाए 30 दिनों तक ईश्वर की भक्ति में लीन रहकर इस साधना को पूर्ण करना अदम्य इच्छाशक्ति, संयम और अटूट आस्था का प्रतीक है।

Hapur news-
Hapur news-

ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ निकला भव्य बरगोड़ा (Hapur News)

तपस्या के निर्विघ्न संपन्न होने के उपलक्ष्य में शहर में एक विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा (बरगोड़ा) निकाली गई। रेलवे रोड से प्रारंभ हुई यह शोभा यात्रा अतरपुरा चौपला होते हुए दादाबाड़ी स्थित श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा गाए जा रहे धार्मिक भजनों, ढोल-नगाड़ों की गूंज और भगवान के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। रास्ते भर स्थान-स्थान पर धर्मप्रेमी जनता ने पुष्पवर्षा कर तपस्वी निधि जैन का भव्य स्वागत किया।

भगवान सुमतिनाथ के समक्ष संपन्न हुआ पारणा (Hapur News)

दादाबाड़ी मंदिर परिसर में 5वें तीर्थंकर भगवान सुमतिनाथ के पावन दरबार में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मासखमन पारणा महोत्सव एवं विशेष पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने तपस्वी को पारणा कराकर धर्म लाभ अर्जित किया और उनके उज्ज्वल व आरोग्य जीवन की कामना की।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस दौरान श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक जैन एडवोकेट, मंत्री नरेंद्र जैन, आगरा जैन समाज के सचिव वीर चंद जैन, राजीव जैन, संजीव जैन बंटी सर्राफ, भूवन जैन, कपिल जैन, अभिषेक जैन, अंजू जैन, रंजना जैन, पूजा जैन, अनीता जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य लोग एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News