Hapur News गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू होकर पलटी थार, बदायूं के 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 1 की हालत नाजुक

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बदायूं से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार कार सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हाजीपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बदायूं से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार कार सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हाजीपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में थार में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

अनियंत्रित होकर हाईवे पर कई बार पलटी कार (Hapur News)

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र स्थित गांव पालपुर निवासी जोगिंदर सिंह दिल्ली में पॉलिथीन का कारोबार करते थे। रविवार की देर रात वह अपनी थार गाड़ी में सवार होकर बदायूं से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। गाड़ी में उनके साथ पड़ोसी गांव प्रदालपुर निवासी रवि ठाकुर, गांव नेवली निवासी सुखविंदर और जसवंत सिंह के अलावा 15 वर्षीय विष्णु भी सवार था।

अनियंत्रित होकर पलटी कार (Hapur News)

रात करीब 12:30 बजे जैसे ही उनकी थार कार सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी गाड़ी चला रहे जोगिंदर का वाहन से अचानक संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण थार बेकाबू होकर हाईवे पर कई बार पलटी खा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए।

4 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, 1 अस्पताल में भर्ती (Hapur News)

हादसे की जोरदार आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

चिकित्सकों ने जांच के बाद जोगिंदर सिंह, रवि ठाकुर, सुखविंदर और जसवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना में बाल-बाल बचे किशोर विष्णु को गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

गांव में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस (Hapur News)

पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी बदायूं स्थित मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। एक साथ चार युवकों की मौत की खबर मिलते ही बदायूं के पालपुर, प्रदालपुर और नेवली गांव में कोहराम मच गया और परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News