मेंस एचआईएल: सूरमा हॉकी क्लब को 3-2 से हराकर टॉप पर तमिलनाडु ड्रैगन्स

चेन्नई, 6 जनवरी (khabarwala24)। मेंस हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 में मंगलवार को तमिलनाडु ड्रैगन्स ने सूरमा हॉकी क्लब के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की। इसी के साथ ड्रैगन्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत में ड्रैगन्स ने दबाव बनाना शुरू किया। पहले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

चेन्नई, 6 जनवरी (khabarwala24)। मेंस हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025-26 में मंगलवार को तमिलनाडु ड्रैगन्स ने सूरमा हॉकी क्लब के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की। इसी के साथ ड्रैगन्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत में ड्रैगन्स ने दबाव बनाना शुरू किया। पहले ही मिनट में गोलकीपर विंसेंट वनाश को एक शुरुआती बचाव करने पर मजबूर कर दिया। दोनों टीमें नियमित रूप से सर्कल में प्रवेश कर रही थीं, लेकिन स्पष्ट ​​मौके बनाने में संघर्ष करना पड़ा।

- Advertisement -

ड्रैगन्स को 12वें मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे सूरमा ने विक्टर वेग्नेज के जरिए अच्छी तरह से डिफेंड किया। बाद में हरजीत को ग्रीन कार्ड दिखाया गया और पहला हाफ बिना किसी गोल के समाप्त हुआ।

दूसरे क्वार्टर में खेल आगे बढ़ने के साथ ही तीव्रता बढ़ गई। मुकाबले के 28वें मिनट में सेल्वराज कनगराज ने गोल दागते हुए ड्रैगन्स का खाता खोला। दो मिनट बाद ही उत्तम सिंह (30वें मिनट) ने एक शानदार रिवर्स हिट से बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। ड्रैगन्स के लिए नाथन एफ्रामस के गोल को बैकस्टिक के कारण अमान्य करार दिया गया। इसके बाद फ्री हिट से, हरमनप्रीत ने एक ऊंची गेंद सर्कल में भेजी और एक डिफ्लेक्शन मनिंदर सिंह के पास आया, जिन्होंने सिर्फ एक सेकंड शेष रहते गोल कर दिया। इसी के साथ स्कोर 2-1 हो गया।

- Advertisement -

सूरमा ने इसी मोमेंटम को आखिरी क्वार्टर में भी बनाए रखते हुए हमला जारी रखा, लेकिन मुकाबले के 47वें मिनट में ड्रैगन्स ने हमला किया। टॉम क्रेग ने ब्लेक गोवर्स को एक सटीक पास दिया, जिन्होंने गोल करके ड्रैगन्स को 3-1 से आगे कर दिया।

हालांकि, सूरमा ने हार नहीं मानी और आखिरी मिनटों में कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। रोहिदास ने 56वें ​​मिनट में हरमनप्रीत के प्रयास को रोका, और हार्ट ने कुछ ही देर बाद एक और प्रयास को बचाया। हरमनप्रीत ने आखिरकार 58वें मिनट में एक शक्तिशाली ड्रैग-फ्लिक से गोल करके स्कोर 3-2 कर दिया।

आखिरी मिनट तनावपूर्ण थे। सूरमा ने दो और पेनल्टी कॉर्नर जीते, लेकिन ड्रैगन्स का डिफेंस मजबूत बना रहा। मेजबान टीम ने मैच खत्म करने के लिए संयम दिखाया और पांच अंकों के साथ मेंस हीरो हॉकी इंडिया लीग टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News