jasprit bumrah 81 दिन से भी ज्यादा का जसप्रीत बुमराह को ब्रेक क्यों? बांग्लादेश सीरीज में अब खेल सकता है ये दूसरा गेंदबाज

Khabarwala 24 News New Delhi: jasprit bumrah टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी लंबे समय से ब्रेक पर चल रहे हैं। आखिरी बार बुमराह को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद से बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज को लंबा ब्रेक दे रखा है। टी20 विश्व […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: jasprit bumrah टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी लंबे समय से ब्रेक पर चल रहे हैं। आखिरी बार बुमराह को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद से बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज को लंबा ब्रेक दे रखा है। टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे और श्रीलंका के साथ सीरीज खेली हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की ब्रेक के बाद वापसी हुई थी। लेकिन इस सीरीज से भी बुमराह को आराम दिया गया था।

टेस्ट सीरीज से भी बुमराह को दिया आराम (jasprit bumrah)

अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से भी बुमराह को आराम दिया जाएगा। जबकि इस सीरीज से पहले बीसीसीआई सेलेक्टर चाहते हैं कि रोहित शर्मा ओर विराट कोहली भी घरेलू क्रिकेट खेले। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर बुमराह को सेलेक्टर इतना लंबा ब्रेक क्यों दे रहे हैं?

सेलेक्टर का क्या है प्लान? (jasprit bumrah)

श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया को लंबा ब्रेक मिला है। इसके बाद अब टीम इंडिया सीधे बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसका पहला मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेलेक्टर को उम्मीद है कि इस सीरीज में स्पिनरों की मदद वाली पिच हो सकती है, जिसके चलते जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से भी आराम दिया जा सकता है।

ये गेंदबाज ले सकता है बुमराह की जगह (jasprit bumrah)

रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के साथ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है। शमी इंजरी के चलते लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, लेकिन शमी अब पूरी तरह से फिट हैं और टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News