IPL Point Table 2025 ‘इस साल कप हमारा है’ सच होता दिख रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सपना, हर डिपार्टमेंट में टीम बनी नंबर-1

Khabarwala 24 News New Delhi : IPL Point Table 2025 ‘इस साल कप हमारा है’ यह वो वाक्य है जिसके साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस हर साल IPL देखने मैदान पर आते हैं। हालांकि हर साल फैंस के हाथ निराशा ही लगती है क्योंकि आरसीबी पिछले 17 सालों में एक भी खिताब नहीं जीत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : IPL Point Table 2025 ‘इस साल कप हमारा है’ यह वो वाक्य है जिसके साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस हर साल IPL देखने मैदान पर आते हैं। हालांकि हर साल फैंस के हाथ निराशा ही लगती है क्योंकि आरसीबी पिछले 17 सालों में एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल तक पहुंची, मगर खिताब से एक कदम दूर रह गई। मगर इस साल आरसीबी का सपना पूरा होता दिख रहा है। टीम की परफॉर्मेंस लगातार अच्छी होती जा रही है, अगर आरसीबी ऐसे ही परफॉर्म करती रही तो 18वें सीजन में उनका खिताब का सूखा भी खत्म हो जाएगा।

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी टीम (IPL Point Table 2025)

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। 10 मैचों में टीम की यह 7वीं जीत है। आरसीबी ने इस साल लीग स्टेज में अभी तक 3 ही मैच गंवाए हैं और यह तीनों मैच टीम अपने ही घर हारी है। बेंगलुरु ने घर से बाहर खेले अभी तक 6 के 6 मैच जीते हैं। टीम का नेट रन रेट (+0.521) भी इस साल अच्छा रहा है। टॉप-4 में गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें हैं।

IPL 2025 ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास (IPL Point Table 2025)

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब आरसीबी ने मात्र 26 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे तो उस समय टीम मुश्किल में पड़ गई थी। तब चेज मास्टर विराट कोहली ने क्रुणाल पांड्या के साथ 119 रनों की साझेदारी कर ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला बल्कि जीत की राह भी दिखाई। कोहली ने इस मैच में 4 चौकों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। कोहली के नाम इस सीजन अब 443 रन हो गए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव 427 रनों के साथ उनके पीछे दूसरे पायदान पर हैं।

हेजलवुड के सिर IPL 2025 की पर्पल कैप (IPL Point Table 2025)

पॉइंट्स टेबल और ऑरेंज कैप के साथ पर्पल कैप के लीडरबोर्ड में भी आरसीबी का ही राज है। यहां जोश हेजलवुड सर्वाधिक 18 विकेट लेकर पहले पायदान पर बने हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने 2 विकेट चटकाए। IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिनके नाम 16 विकेट हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News