IPL 2025 Final RCB Vs Punjab Kings आईपीएल फाइनल का इन 2 सुपरस्टार्स को होगा तगड़ा फायदा, एक ने तो उड़ा दिए करोड़ों

Khabarwala 24 News New Delhi : IPL 2025 Final RCB Vs Punjab Kings आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। फाइनल मैच से पहले ही फिल्मी सितारे भी अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं। स्टेडियम में कई स्टार्स भी दिखाई देंगे। हालांकि, इस फाइनल मुकाबले का बॉलीवुड के 2 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : IPL 2025 Final RCB Vs Punjab Kings आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। फाइनल मैच से पहले ही फिल्मी सितारे भी अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं। स्टेडियम में कई स्टार्स भी दिखाई देंगे।

हालांकि, इस फाइनल मुकाबले का बॉलीवुड के 2 सुपरस्टार्स को तगड़ा फायदा होगा। यह और कोई नहीं, बल्कि Aamir Khan और Hrithik Roshan हैं जहां एक ओर आमिर खान इस फाइनल मैच में दिखाई भी देंगे। वहीं, जहां आमिर खान अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का प्रमोशन करेंगे तो वहीं ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ की नई झलक दिखेगी। वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन की फिल्म की पहली झलक को लोगों ने वैसा रिस्पॉन्स नहीं दिया, जैसी उन्हें उम्मीद थी।

ऋतिक रोशन क्या करने वाले हैं? (IPL 2025 Final RCB Vs Punjab Kings)

दूसरी ओर ऋतिक रोशन और जूनियर NTR का भी आमना-सामना होगा। ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ अगस्त में रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर आ चुका है लेकिन YRF वाले फिल्म को लेकर और बज क्रिएट करना चाहते हैं इसलिए फिल्म को IPL फाइनल में प्रमोट करने का फैसला लिया है।

हाल ही में पता लगा कि फाइनल मैच में ‘वॉर 2’ के 10 सेकंड की नई झलक दिखाई जाएगी। मैच के प्राइम टाइम पर फिल्म का वीडियो चलेगा, जिसके लिए मेकर्स ने करोड़ों रुपये फूंके हैं। दरअसल ब्रेक के बीच-बीच में भी वॉर 2 का नया वीडियो दिखेगा। फिल्म को मैसिव व्यूअरशिप का पूरा फायदा मिलने वाला है।

आमिर एक कदम आगे निकले (IPL 2025 Final RCB Vs Punjab Kings)

आमिर खान को क्रिकेट काफी पसंद है। वो कई बार खेलते हुए भी दिख चुके हैं। जल्द वो बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी ‘सितारे जमीन पर’ आने वाली है। जिसके लिए आमिर खान ने एक प्लान तैयार किया है। वो IPL 2025 फाइनल का हिस्सा बनने वाले हैं। वो हिंदी और भोजपुरी कमेंट्री करते दिखाई देंगे।

दरअसल सुपरस्टार रवि किशन को कमेंट्री बॉक्स में ज्वाइन करेंगे। देखना होगा कि आमिर खान और ऋतिक की फिल्मों को इस फाइनल से कितना फायदा मिलता है। दरअसल पहले भी वो कमेंट्री बॉक्स में दिख चुके हैं। हालांकि, आमिर खान की फिल्म के ट्रेलर को जाबड़ रिस्पॉन्स मिला था।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News