UP News अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान समेत 2 की मौत, 3 गंभीर,झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ भीषण हादसा

Khabarwala 24 News Jhansi: UP News उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके एक साथी की मौत हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Jhansi: UP News उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके एक साथी की मौत हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

झांसी जेल में भाई अली से मिलकर लौट रहा था अबान (UP News)

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने  जा रहा था। पूंछ क्षेत्र के पास उनकी कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए।

अस्पताल में दो को मृत घोषित किया गया, तीन मेडिकल कॉलेज रेफर (UP News)

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोठ पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अबान अहमद और उसके एक साथी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य तीन घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस जांच में जुटी (UP News)

घटना की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण वाहन की अत्यधिक रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है।
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत के बाद सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल परिसर और झांसी जेल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के सभी कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

अतीक अहमद का बेटा अली अहमद झांसी जेल में करीब 10 महीने से बंद (UP News )

उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी मामलों में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल में हाई सिक्योरिटी के तहत शिफ्ट किया गया था। नैनी जेल में उसकी बैरक से 1100 रुपये बरामद होने के बाद उसे झांसी भेजा गया था। शिफ्टिंग के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसे झांसी जेल लाया गया था, जहां उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। तब से लेकर अब तक वह झांसी जेल में ही बंद है।

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News