Hapur News गंगानदी के बढ़ते जलस्तर के बीच गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट पहुंचे DM और SP, कांवड़ियों से की सीधी बातचीत; सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सावन मास की पवित्र कांवड़ यात्रा के बीच गंगा नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति की गंभीरता और शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आज गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सावन मास की पवित्र कांवड़ यात्रा के बीच गंगा नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति की गंभीरता और शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आज गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जलस्तर का जायजा लेने के साथ-साथ घाटों पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ( Hapur News)

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ब्रजघाट पर जल पुलिस, गोताखोरों और पीएसी (PAC) की फ्लड टीमों को मुस्तैद कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई के इंतजामों को देखा।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और जल पुलिस की टीम को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी श्रद्धालु या कांवड़िया तय की गई सुरक्षा रेखा (डेंजर जोन) के पार न जाने पाए।

Hapur news-
Hapur news-

DM ने स्नान कर रहे कांवड़ियों से किया सीधा संवाद ( Hapur News)

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कविता मीना ने घाट पर स्नान कर रहे और जल भरने आए कांवड़ियों के पास जाकर उनसे सीधे बातचीत की। उन्होंने कांवड़ियों से पूछा कि उन्हें घाटों पर किसी प्रकार की कोई असुविधा या परेशानी तो नहीं हो रही है। कांवड़ियों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

जिलाधिकारी ने कांवड़ियों से अपील की कि वे सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें।

“प्रत्येक कांवड़िए की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता”: DM कविता मीना ( Hapur News)

स्थल निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा, “गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला और तहसील प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नियंत्रण कक्ष से स्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। हर एक शिवभक्त कांवड़िए की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।”

Hapur news--
Hapur news–

घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर, मोटर बोट से रखी जाएगी नजर ( Hapur News)

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बढ़ते जलस्तर के खतरे को देखते हुए घाटों पर मोटर बोट और प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही लाउडस्पीकर के जरिए लगातार चेतावनियां और सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News