Hapur News छह दिनों से लापता मानसिक रूप से बीमार कांवड़िया हापुड़ में मिला, पुलिस की तत्परता से सकुशल परिजनों को सौंपा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात पुलिस ने ततारपुर तिराहे के पास से छह दिनों से भटक रहे एक मानसिक रूप से बीमार कांवड़िए को सकुशल बरामद कर लिया है। कांवड़िया उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला था और उसके परिजन कई दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। कांवड़िए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात पुलिस ने ततारपुर तिराहे के पास से छह दिनों से भटक रहे एक मानसिक रूप से बीमार कांवड़िए को सकुशल बरामद कर लिया है। कांवड़िया उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला था और उसके परिजन कई दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। कांवड़िए के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हापुड़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

हरिद्वार से जल लेकर लौटते समय साथियों से बिछड़ा (Hapur News)

थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक पारस मलिक ने बताया कि संभल निवासी सतीश अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ में गंगा का पावन जल लेने गया था। जल लेकर लौटते समय वह रास्ते में अपने साथियों से बिछड़ गया। इसके बाद वह भटकता हुआ हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के ततारपुर तिराहा पहुंच गया। छह दिनों तक भटकने के कारण वह काफी बदहवास हालत में था।

अकेले देख पुलिस को हुआ शक (Hapur News)

ततारपुर तिराहे पर अकेले कांवड़िए को भटकते देख पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। कांवड़िए ने अपना नाम सतीश और घर संभल बताया, लेकिन मानसिक रूप से बीमार होने के कारण वह पूरी और सही जानकारी नहीं दे पा रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संभल पुलिस से संपर्क किया और जानकारी जुटानी शुरू की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

संभल में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट (Hapur News)

जांच में पता चला कि सतीश के परिजन उसकी कई दिनों से तलाश कर रहे थे। वे संभल पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दे चुके थे और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। हापुड़ पुलिस ने संभल पुलिस की मदद से सतीश के परिजनों का मोबाइल नंबर हासिल किया और उनसे संपर्क किया।

परिजनों ने जताया पुलिस का आभार (Hapur News)

पुलिस ने सतीश के परिजनों को उसके हापुड़ में मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन हापुड़ देहात थाने पहुंच गए। छह दिनों से लापता सतीश को सकुशल देख परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने हापुड़ पुलिस की तत्परता और मानवीय व्यवहार की सराहना की और आभार व्यक्त किया। इसके बाद परिजन सतीश को अपने साथ संभल ले गए।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News