Khabarwala24 Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी जिले में दिनदहाड़े गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अदालत में पेशी के लिए जा रहे स्कॉर्पियो सवार लोगों पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक अंधाधुंध गोलियां चला दीं। दोपहर लगभग 12 बजे हुए इस जानलेवा हमले में 7 लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे नवीन बॉक्सर ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है।
पैदल आए हमलावरों ने बरसाईं 10 से 15 गोलियां (Haryana News)
प्राथमिक जांच के मुताबिक, जब स्कॉर्पियो गाड़ी दादरी थाने के करीब से गुजर रही थी, तभी पैदल आए तीन हमलावरों ने गाड़ी को घेरकर ताबड़तोड़ 10 से 15 राउंड गोलियां चला दीं। गाड़ी में अमित, अंकित, सूरज, विजय और कीर्तिमान समेत अन्य लोग मौजूद थे। गोलीबारी में गाड़ी सवार सभी 7 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने जानकारी दी है कि जिन लोगों को निशाना बनाया गया है, वे भी आपराधिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं और घटना के वक्त किसी पुराने मामले की सिलसिले में कोर्ट जा रहे थे।
View this post on Instagram
रोहित गोदारा गैंग के नवीन बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी (Haryana News)
वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो और सीसीटीवी फुटेज तेजी से प्रसारित होने लगा। वायरल ऑडियो संदेश में रोहित गोदारा गैंग से जुड़े नवीन बॉक्सर ने दावा किया कि यह हमला उसी के इशारे पर अनिल फतेहगढ़ी को निशाना बनाकर कराया गया था। उसने ऑडियो में यह भी दावा किया कि हमले में अनिल के दो साथी मारे गए हैं और उनका गैंग इस पूरी घटना का उत्तरदायित्व स्वीकार करता है।
वहीं, सामने आए सीसीटीवी फुटेज में तीन हमलावर हाथों में हथियार लहराते हुए और वारदात को अंजाम देकर मौके से भागते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
Haryana चरखी दादरी में गोलीबारी व गैंगवार की सीसीटीवी फुटेज, आरोपियों को भागते हुए देखा जा सकता है। pic.twitter.com/jfOJ6Z0Lze
— Aman Bhardwaj (@aman_reports) August 6, 2026
हमलावरों को पकड़ने में जुटीं पुलिस की कई टीमें (Haryana News)
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की नाकेबंदी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को दबोचने के लिए सीआईए (CIA) की दो विशेष टीमों के साथ साइबर सेल और स्थानीय थाने की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के ठिकानों का सुराग लगाकर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


