IPL 2024 विराट-ईशांत की प्यारी सी नोक-झोंक का फैंस ने उठाया लुफ्त, तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2024 इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 62 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार 12 मई को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम 47 रनों से विजयी रही। इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: IPL 2024 इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 62 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार 12 मई को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम 47 रनों से विजयी रही। इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और भी बढ़ा दिया है। बहरहाल, आरसीबी बनाम डीसी मुकाबले में वेस्ट दिल्ली के दो क्रिकेटरों विराट कोहली और ईशांत शर्मा ने महफिल लूट ली।

- Advertisement -

बल्लेबाजी के लिए आई थी RCB (IPL 2024)

दरअसल, कुछ हुआ यूं कि टॉस हारकर आरसीबी की टीम क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरी थी। आरसीबी की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आए थे। वहीं, डीसी की ओर से पहला ओवर लेकर ईशांत शर्मा आए थे। शुरू में तो विराट कोहली ने जमकर ईशांत शर्मा की खिंचाई शुरू कर दिया। इसके बाद ईशांत शर्मा जब टीम का चौथा ओवर और अपना दूसरा ओवर लेकर आए, तो विराट कोहली ने नो लुक सिक्स और एक चौका लगाकर उन्हें छेड़ दिया।

विराट कोहली हुए थे ईशांत शर्मा की गेंद पर आउट (IPL 2024)

मगर कुछ समय में विराट कोहली ईशांत शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। इस पर ईशांत शर्मा की हंसी निकल आई क्योंकि आईपीएल में उन्होंने पहली बार विराट कोहली का विकेट हासिल किया। विकेट गिरने के बाद विराट कोहली जब वापस पवेलियन लौट रहे थे, तो ईशांत शर्मा ने उनसे खूब मजे लिए और चिढ़ाया भी। दोनों के बीच की इस प्यारी सी नोक-झोंक का फैंस ने खूब लुत्फ उठाया।

क्रीज पर आए थे ईशांत शर्मा (IPL 2024)

मैच की दूसरी पारी में भी नजारा कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी की पूरी टीम महज 140 रनों पर ढेर हो गई थी। इस दौरान जब ईशांत शर्मा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए, तो विराट कोहली ने उनसे फिर से मस्ती करनी शुरू कर दी। दोनों की मस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस प्यार भरी नोक-झोंक का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News