वो सेमीफाइनल मैच, जिसमें भारत के खिलाफ इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने जुटाए 170 रन

नई दिल्ली, 2 मार्च (khabarwala24)। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की जोड़ी के नाम है। इंग्लैंड की इस सलामी जोड़ी ने भारत के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच में 170 रन की अटूट साझेदारी की थी। भारत ने इस सेमीफाइनल मैच को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 2 मार्च (khabarwala24)। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की जोड़ी के नाम है। इंग्लैंड की इस सलामी जोड़ी ने भारत के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच में 170 रन की अटूट साझेदारी की थी। भारत ने इस सेमीफाइनल मैच को 10 विकेट से गंवाया था। आइए, इस मुकाबले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह मुकाबला एडिलेड के मैदान पर 10 नवंबर 2022 को खेला गया था। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। उसे 1.4 ओवर में केएल राहुल (5) के रूप में बड़ा झटका लगा, जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 47 रन की साझेदारी की। रोहित 28 गेंदों में 4 चौकों के साथ महज 27 रन ही जुटा सके। कुछ देर बाद सूर्यकुमार यादव (14) भी चलते बने।

भारतीय टीम 75 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से कोहली ने हार्दिक पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 61 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

कोहली 40 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। यहां से हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 33 गेंदों में 5 चौकों और 4 चौकों के साथ 63 रन टीम के खाते में जोड़े। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने 43 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि क्रिस वोक्स और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने 16 ओवरों में अटूट साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को पूरे 10 विकेट से जीत दिलाई। बटलर 49 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 80 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेल्स ने 47 गेंदों में 7 छक्कों और 4 चौकों को साथ 80 रन की नाबाद पारी खेली।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News