Hapur News सड़क हादसा: हाइवे पर बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भीषण भिड़ंत, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अतर्गत ट्याला अंडरपास से ततारपुर की ओर जाने वाले हाइवे पर तीन वाहनों बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार पिता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अतर्गत ट्याला अंडरपास से ततारपुर की ओर जाने वाले हाइवे पर तीन वाहनों बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार पिता और उनके सात वर्षीय मासूम पुत्र की जान चली गई, जबकि पत्नी और पांच वर्षीय छोटे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

गाजियाबाद का रहने वाला था पीड़ित परिवार प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35 वर्ष) अपनी पत्नी शालू (30 वर्ष) और दो बेटों, वरुण (7 वर्ष) तथा प्रियांश (5 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन ट्याला अंडरपास के पास ततारपुर मार्ग पर पहुंचा, उनकी बाइक की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रही एक अन्य कार भी इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ी। इस खौफनाक हादसे में बाइक सवार चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए।

इलाज के दौरान पिता और पुत्र ने तोड़ा दम (Hapur News)

हादसे की सूचना मिलते ही हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल विनोद और उनके बड़े बेटे वरुण को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद 7 वर्षीय वरुण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनोद की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें मेरठ के अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान विनोद ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल पत्नी शालू और छोटे बेटे प्रियांश का पांची गांव स्थित एक मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस (Hapur News)

हादसे की मनहूस खबर जैसे ही परिजनों को मिली, उनके बीच कोहराम मच गया और वे बदहवास हालत में अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पिता और पुत्र के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News