Hapur News फर्जी सिपाही बनकर रचाई शादी, अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को सीढ़ियों से फेंका

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर में धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही बताकर शादी की और बाद में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को जान से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर में धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही बताकर शादी की और बाद में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को जान से मारने की नीयत से सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया। जांच में आरोपी के सिपाही नहीं बल्कि होमगार्ड होने की बात सामने आई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी दानिश पुत्र स्व. भूरे खां ने थाना हापुड़ देहात में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन गुलजार की शादी 19 नवंबर 2023 को ततारपुर निवासी अफजाल के साथ हुई थी। शादी में करीब 60 लाख रुपये खर्च किए गए थे।

आरोप है कि रिश्ता तय कराने के दौरान अफजाल के चाचा इमरान, शाहवेज और परवेज ने बताया था कि अफजाल उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है। शादी के बाद जब सच्चाई सामने आई तो पता चला कि वह पुलिसकर्मी नहीं बल्कि होमगार्ड है। इसके बाद भी ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न किया जाता रहा।

पीड़िता के साथ की मारपीट (Hapur News)

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद गुलजार को पति अफजाल के एक महिला से अवैध संबंधों की जानकारी हुई। विरोध करने पर पति समेत सास भूरी, भाई आमिर और ननद मनंतशा व सानिया ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कई बार मामला थाने और पंचायत तक पहुंचा, जहां आरोपियों ने माफी मांगकर मामला शांत करा लिया।

सीढ़ियों से नीचे धक्का दिया (Hapur News)

दानिश के अनुसार, 25 जून की शाम करीब चार बजे अफजाल, उसकी मां भूरी, बहनें मनंतशा, सानिया और शबाना ने गुलजार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से मकान की सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया।सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने से गुलजार बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को घर के बाहर रास्ते पर पड़ा पाया। इसके बाद उसने फोन कर अपने भाई को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News