बीसीसीआई ने केकेआर को दिया मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश

नई दिल्ली, 3 जनवरी (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने केकेआर को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वॉड से रिलीज करने को कहा है। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने ये जानकारी khabarwala24 को दी।khabarwala24 के साथ बातचीत में बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए आईपीएल की फ्रेंचाइजी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 3 जनवरी (khabarwala24)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने केकेआर को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वॉड से रिलीज करने को कहा है। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने ये जानकारी khabarwala24 को दी।

khabarwala24 के साथ बातचीत में बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए आईपीएल की फ्रेंचाइजी केकेआर को बोर्ड की तरफ से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि केकेआर रहमान की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है।

- Advertisement -

khabarwala24 ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी थी कि बीसीसीआई को मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर रखने संबंधी कोई भी निर्देश भारत सरकार की तरफ से नहीं मिला है।

आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के बाद भारत में कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर द्वारा खरीदे जाने के फैसले की आलोचना की है और उनके लीग में मौका न देने का कैंपेन भी चलाया जा रहा है।

बांग्लादेश में हाल ही में मैमनसिंह जिले में एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास को भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला, जबकि दीपू चंद्र दास को निर्दोष पाया गया था। कुछ दिनों बाद, राजबाड़ी के पंग्शा सब-डिस्ट्रिक्ट में कालीमोहर यूनियन के होसेंडांगा गांव में एक और हिंदू युवक की लिंचिंग कर दी गई, और इन घटनाओं से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं और भारत-बांग्लादेश रिश्तों में काफी गिरावट आई है।

- Advertisement -

30 साल के मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के शीर्ष तेज गेंदबाज हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं। वह आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं। पूर्व में वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान 60 मैचों में उन्होंने 65 विकेट ले चुके हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News