पौष पूर्णिमा: श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : पौष पूर्णिमा पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की लगाई डुबकी और सूर्य देव को प्रणाम कर अर्ध्य दिया। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मण व गरीब निराश्रितों को तिल, गुड़, कंबल व ऊनी वस्त्र दान किए। पौष माह की पूर्णिमा पर ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए दिल्ली, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़ : पौष पूर्णिमा पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की लगाई डुबकी और सूर्य देव को प्रणाम कर अर्ध्य दिया। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मण व गरीब निराश्रितों को तिल, गुड़, कंबल व ऊनी वस्त्र दान किए।

पौष माह की पूर्णिमा पर ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत बाहरी प्रांतों के श्रद्धालुओं का आगमन बृहस्पतिवार की शाम को ही प्रारंभ हो गया था, जिसके चलते ब्रजघाट तीर्थनगरी में चहल पहल बढ़ गई थी। शुक्रवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही श्रद्धालुओं ने मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी लगानी प्रारंभ कर दी थी। वहीं गांव लठीरा के कच्चे घाटों पर भी पहुंचकर स्थानीय श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। दोनों स्थानों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, फरीदाबाद आदि शहरों से आए धनवान लोगों ने गंगा स्नान के उपरांत तीर्थनगरी में ब्राह्मण, गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र का दान देकर पुण्यार्जित किया।

माघ स्नान पर्व आज से शुरू

पौष पूर्णिमा से माघ स्नान पर्व भी प्रारंभ हो गया है, जो एक माह तक चलेगा। इस माह में सूर्योदय से पूर्व गंगा में डुबकी लगाकर गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र, लकड़ी, तिल का दान तथा ब्राह्मणों को दक्षिणा देने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल और स्वर्ग के भागीदार बनते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News