Kharmas 2024-2025 शुभ-मांगलिक ये काम नहीं होंगे, अब नए साल में ही मिलेगा मौका

Khabarwala 24 News New Delhi: Kharmas 2024-2025 खरमास की अवधि को हिंदू धर्म में शुभ-मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए खरमास के 30 दिनों में ये काम वर्जित माने जाते हैं। आपको बता दें कि सूर्य जब-जब गुरु की राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास लग जाता है। 15 दिसंबर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Kharmas 2024-2025 खरमास की अवधि को हिंदू धर्म में शुभ-मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए खरमास के 30 दिनों में ये काम वर्जित माने जाते हैं। आपको बता दें कि सूर्य जब-जब गुरु की राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास लग जाता है। 15 दिसंबर 2024 को सूर्य का गोचर धनु राशि में होगा, जिसके बाद खरमास लग जाएगा।

इसके बाद जनवरी में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे तब खरमास की समाप्ति होगी। ऐसे में 15 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी के बीच इन 30 दिनों में कोई भी शुभ काम नहीं होंगे। अगर आपको ये काम करने हैं तो इसके लिए 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति 2025 तक इंतजार करना होगा.

खरमास 2024-25 (Kharmas 2024-2025)

ज्योतिषाचार्य के अनुसार ने बताया कि, इस साल खरमास की शुरुआत रविवार 15 दिसंबर से हो चुकी है। वहीं धनु संक्रांति सूर्य मूल नक्षत्र सुबह 7.35 से, प्रतिपदा दोपहर 1.12 से, आद्रा 2.34 से शुरू होगा। इसके बाद मंगलवार 14 जनवरी 2024 को प्रतिपदा मध्यरात्रि 3.19, पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 10.27 में मकर संक्रांति पर सूर्य का उत्तरायण होगा और खरमास समाप्त हो जाएगा।

खरमास में क्यों नहीं होते शुभ काम (Kharmas 2024-2025)

सूर्य देव जब गुरु का राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास लगता है। सूर्य जितने दिनों तक गुरु की राशि में रहते हैं तब तक खरमास रहता है। इसका कारण यह है कि धनु देव गुरु बृहस्पति की आग्नेय राशि है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य जब धनु में गोचर करते हैं तो गुरु की शुभता कम हो जाती है। धनु राशि यानी अग्नि भाव में सूर्य को होने पर स्थितियां बिगड़ती है। इस समय मौसम में भी बदलाव देखे जाते हैं। माना जाता है कि इस समय किए शुभ कामों का शुभ परिणाम कम मिलता है।

धनु खरमास में नहीं होंगे ये काम (Kharmas 2024-2025)

खरमास के 30 दिनों में शादी-विवाह, सगाई, नए घर में प्रवेश, मुंडन और अन्य सभी शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित हो जाएंगे। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान किए इन कामों का शुभ फल नहीं मिलता है। खरमास में नए मकान का निर्माण, नए मकान की खरीदारी, किसी नए काम या बिजनेस की शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए. मंगल कामों के किए यह समय शुभ नहीं माना जाता।

अगर आपको बिजनेस या करियर से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो 30 दिनों तक रुकना ही बेहतर रहेगा। यह समय नए प्रोजेक्ट, नई डील या बड़े निवेश के लिए भी अच्छा नहीं है।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। ्Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News