Holika Dahan 2024 : फाल्गुन मास के अंतिम दिन कब करें होलिका दहन, कब से कब तक रहेगी भद्रा? जानें शुभ मुहूर्त भी

Khabarwala 24 News New Delhi : Holika Dahan 2024 होली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस त्योहार से अनेक मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में ये त्योहार विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर होलिका […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Holika Dahan 2024 होली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस त्योहार से अनेक मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में ये त्योहार विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन करने की परंपरा है। इसके अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है, जिसे धुलेंडी भी कहा जाता है। आगे जानिए कब करें होलिका दहन, कब खेलें होली…

होलिका दहन 2024 कब है? (Holika Dahan 2024)

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च, रविवार की सुबह 09:55 से रात 12:30 तक रहेगी। चूंकि होलिका पूजन शाम के समय होता है और होलिका दहन रात्रि में। ये दोनों स्थिति 24 मार्च, रविवार को बन रही है, इसलिए इसी दिन होलिका पूजन और दहन किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 25 मार्च, सोमवार को होली उत्सव यानी धुलेंडी मनाई जाएगी।

कब से कब तक रहेगी भद्रा? (Holika Dahan 2024)

होलिका दहन करते समय भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है। भद्रा के दौरान होलिका दहन करने की सख्त मनाही है। मान्यता है कि ऐसा करने से शहर-देश आदि पर बुरा प्रभाव होता है। 24 मार्च, रविवार की सुबह भद्रा 09:55 से शुरू होगी, जो रात 11:13 तक रहेगी। यानी इस दौरान होलिका दहन भूलकर भी न करें।

होलिका दहन 2024 का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2024)

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद ही करना चाहिए और पूर्णिमा तिथि में ही करना चाहिए। 24 मार्च को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात 11:13 से 12:27 तक रहेगा यानी पूरे 01 घण्टा 14 मिनट। इस दौरान होलिका दहन करने से कोई दोष नहीं लगेगा और देश-दुनिया में सुख-शांति बनी रहेगी।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News