CLOSE

RCB vs KKR IPL 2025 ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बारिश की भेंट चढ़ सकता है पहला मैच, जानें कैसा रहेगा यहां का मौसम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : RCB vs KKR IPL 2025 आईपीएल 2025 की शुरुआत आज से होने जा रही है। सीजन-18 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। अब इस मैच में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते सीजन-18 के पहले ही मैच में फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है।

बारिश बिगाड़ सकती खेल (RCB vs KKR IPL 2025)

केकेआर और आरसीबी के बीच पहला मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। वहीं इस मैच पर अब बारिश का साया भी मंडराने लगा है, weather.com के अनुसार मैच के दिन शाम 7 से 8 बजे तक बारिश की 10 फीसदी, 8 से 9 बजे तक 50 फीसदी, 9 से 10 बजे तक 70 फीसदी बारिश के चांस है। ऐसे में अगर बारिश के चलते मैच को रद्द कर दिया जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा।

नए कप्तान के साथ दोनों (RCB vs KKR IPL 2025)

आईपीएल में आरसीबी के ऊपर केकेआर का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। अभी तक आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 21 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स और 14 मैचों में आरसीबी ने जीत हासिल की है। इस बार पांच टीमें नए कप्तानों के साथ उतरने वाली हैं। जिसमें आरसीबी और केकेआर की टीम भी शामिल है। आरसीबी की कप्तानी इस बार रजत पाटीदार के हाथों में हैं, तो वहीं केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करने वाले हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-