PM Modi Exclusive Interview प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-घर का बिजली बिल घटाकर जीरो पर लाना मेरा लक्ष्य है

Khabarwala 24 News New Delhi : PM Modi Exclusive Interview तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने पर उनकी प्राथमिकता इंडिया को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाना होगी। उनकी कोशिश लोगों का बिजली और ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च घटाकर जीरो पर लाने की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : PM Modi Exclusive Interview तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने पर उनकी प्राथमिकता इंडिया को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाना होगी। उनकी कोशिश लोगों का बिजली और ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च घटाकर जीरो पर लाने की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहीं। वह चाहते हैं कि हर घर की छत पर सोलर पैनल्स लगाए जाएं। इससे घरों को बिजली मिलेगी, जिससे इलेक्ट्रिसिटी पर आने वाला उनका खर्च घटकर शून्य पर आ जाएगा।

पीएम मोदी ने तीन प्राथमिकताएं बताईं (PM Modi Exclusive Interview)

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा मैं तीन चीजें चाहता हूं। पहला, हर घर का बिजली पर होने वाला खर्च जीरो हो जाए। दूसरा, हम अतिरिक्त बिजली को बेचकर पैसे कमाएं। तीसरा, हम ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं, क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल का जमाना आएगा। उन्होंने कहा कि घर में रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) की सुविधा होने से आम आदमी पेट्रोल और डीजल पर पैसे खर्च करने की बजाय घर में स्कूटर और कार को चार्ज कर सकेगा।

- Advertisement -

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी (PM Modi Exclusive Interview)

रिन्यूएबल एनर्जी के फायदों के बारे में बताते हुए पीएम ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिसिटी व्हीकल्स के इस्तेमाल से वातावरण स्वच्छ होगा। इससे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के आयात पर अरब डॉलर की बचत होगी। उन्होंने बताया कि तीसरी बार सत्ता में आने पर उनकी सरकार इंडिया को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाएगी। उन्होंने कहा कि हर सेक्टर में पहले से लागू पॉलिसी जारी रहेगी।

मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप हब भी (PM Modi Exclusive Interview)

दुनिया में इंडियन इकोनॉमी की स्थिति के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हम 11वें पॉजिशन पर थे। हम काफी कोशिश के बाद इसे 5वें पायदान पर लाएं। अब हम और कोशिश करेंगे और देश को तीसरे पायदान पर लाएंगे। इसलिए हम हर सेक्टर में अपनी पॉलिसी जारी रखना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अगले पांच साल में इंडिया को स्टार्टअप हब, मैन्युफैक्चरिंग हब और इनोवेशन हब बनाने की भी कोशिश करेगी।

PM ने अगले 100 दिन का प्लान बताया (PM Modi Exclusive Interview)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 4 जून के बाद यह साफ है कि मुझे अगले 100 दिन और 2047 तक क्या करना है। यही वजह है कि मैं 2047 को 24 बाय 7 कहता हूं। नरेंद्र मोदी सरकार का रिन्यूएबल एनर्जी पर काफी फोकस रहा है। पिछले महीने यूनियन कैबिनेट ने पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी थी। घरों की छत पर सोलर पैनल्स लगाने और 1 करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट्स तक मुफ्त बिजली देने के लिए 75,021 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। प्रधानमंत्री ने यह स्कीम 13 फरवरी को लॉन्च की थी।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News