Loksabha Election 2024 राजनीति के तीन दिग्गज मेरठ में आज, अखिलेश-मायावती की जनसभा, सीएम योगी करेंगे रोड शो

Khabarwala 24 News Meerut: Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 26 अप्रैल का मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इससे पहले आज 23 अप्रैल को दो पूर्व और एक वर्तमान मुख्यमंत्री मंगलवार को मेरठ में होंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती सुबह 11 बजे हापुड़ रोड पर जनसभा करेंगी तो सपा के राष्ट्रीय […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Meerut: Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 26 अप्रैल का मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इससे पहले आज 23 अप्रैल को दो पूर्व और एक वर्तमान मुख्यमंत्री मंगलवार को मेरठ में होंगे।

बसपा सुप्रीमो मायावती सुबह 11 बजे हापुड़ रोड पर जनसभा करेंगी तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर दो बजे सिवालखास विधानसभा के गांव हर्रा में बागपत लोकसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगे। उधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शाम चार बजे शहर में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के समर्थन में रोड शो करेंगे।

इन मार्गों पर निकलेगा सीएम का रोड शो (Loksabha Election 2024 )

मुख्यमंत्री का रोड शो पुरानी दिल्ली चुंगी से दोपहर चार बजे शुरू होगा। रोड शो यहां से शारदा रोड, देहली गेट चौराहा, कबाड़ी बाजार, अनाज मंडी, वैली बाजार होते हुए लाला बाजार चौराहा पर समाप्त होगा। जनपद में योगी आदित्यनाथ का यह चौथा चुनावी दौरा होगा। इससे पहले मोदीपुरम में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ आ चुके हैं। सरधना के चौबीसी क्षेत्र में आयोजित जनसभा में भी योगी आदित्यनाथ आए थे। किठौर के सिसौली में आयोजित जनसभा में भी योगी आदित्यनाथ आ चुके हैं।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध (Loksabha Election 2024 )

सीएम के रोड शो के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह मकानों की छतों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री हेलिकाॅप्टर से भैसाली ग्राउंड में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा दिल्ली चुंगी तक आएंगे।

अखिलेश और मायावती की यहां होगी जनसभा (Loksabha Election 2024 )

उधर, बसपा मुखिया एवं यूपी की पूर्व सीएम मायावती हापुड रोड पर अल्लीपुर में बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी की चुनावी सभा को संबोधित करके वोट मांगेंगी। यह मेरठ में उनकी पहली जनसभा है। मायावती कई साल बाद मेरठ में जनसभा करने आ रही हैं। वहीं जिले के हर्रा नगर पंचायत में पूर्व सीएम अखिलेश यादव बागपत लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव शनिवार को भी मेरठ आए थे। उन्होंने हापुड़ रोड पर मेरठ-हापुड़ लोकसभा की प्रत्याशी पूर्व महापौर सुनीता वर्मा के समर्थन में रैली की थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News