सांसद Kunwar Danish Ali ने संसद में उठाया फिल्म पठान का मुद्दा

खबरwala24 न्यूज हापुड़:अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali) ने लोकसभा में लोक हत्व के अविलम्ब विषय, शून्यकाल में शाहरुख़ ख़ान की आने वाली फिल्म पठान पर चल रहे प्रतिबन्ध के मुद्दे पर बोले। उन्होंने कहा कि कल रात जब फीफा विश्व कप में हमारे देश की अभिनेत्री फीफा विश्व कप […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala24 न्यूज हापुड़:अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali) ने लोकसभा में लोक हत्व के अविलम्ब विषय, शून्यकाल में शाहरुख़ ख़ान की आने वाली फिल्म पठान पर चल रहे प्रतिबन्ध के मुद्दे पर बोले।

उन्होंने कहा कि कल रात जब फीफा विश्व कप में हमारे देश की अभिनेत्री फीफा विश्व कप ट्राफी का अनावरण कर रही थीं तो वाकई हमारा दिल गदगद हो गया, हमारा हौसला और बढ़ गया, लेकिन पिछले दिनों देखने में आया है कि किस तरह से रंग को भी धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है और रंग के नाम पर फिल्मों को प्रतिबन्ध लगाने की मांग करने की एक नई प्रथा शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि इस देश के कई कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई है किसी से छिपा नहीं है, लेकिन आज देश में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। यदि सत्ता पक्ष के लोग किसी फिल्म पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग करते हैं, तो फिर सरकार ने यह सेंसर बोर्ड किस लिए बनाया है।

उन्होंने लोकसभा में कहा कि वह इतना कहना चाहता हूं कि चाहे वो सत्ता पक्ष के लोग हों या विपक्ष के लोग हों, मैं बयान पढ़ रहा था एक उलेमा बोर्ड के सदस्य भी है वह कह रहे थे शाहरुख़ की इस फिल्म पर प्रतिबन्ध लगा देना चाहिए। फिल्मों पर प्रतिबन्ध लगाने का काम सेंसर बोर्ड का है। इस सदन के अंदर कई कलाकार साथी हैं जिन्होंने भगवा रंग के साथ कलाकारी कर अपना हुनर दिखाया, शायद इस हुनर के माध्यम से इस सदन में आये हैं।

कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali) ने सदन में सरकार से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने एवं दिशानिर्देश जारी करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार ने सेंसर बोर्ड बनाया है। फिल्मों को सेंसर करने के लिए तथा फिल्मों पर प्रतिबन्ध लगाना सेंसर बोर्ड का काम है, जब सेंसर बोर्ड फिल्म को पास कर देती है तो उस पर प्रतिबन्ध की मांग एवं धमकियां देना सही नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News