Congress : कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एलआइसी कार्यालय के बाहर दिया धरना

Khabarwala 24 News Hapur: केंद्र सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ देने का आरोप लगा सोमवार को Congress कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आवास विकास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के कार्यालय पर धरना दिया। साथ ही हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की विस्तार से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अशोक शर्मा ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: केंद्र सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ देने का आरोप लगा सोमवार को Congress कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आवास विकास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के कार्यालय पर धरना दिया। साथ ही हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की विस्तार से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश चिंतित है। सरकार चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। एक समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। उस समूह पर भारतीय बैंकों का करीब 80 हजार करोड़ रुपये बकाया है। पिछले कुछ दिनों में एलआईसी के 39 करोड़ पालिसी धारकों और निवेशकों को 33,060 करोड़ का नुकसान हुआ है। कांग्रेस पार्टी घोर पूंजीवाद के खिलाफ है। इसके आगे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के तहत हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की विस्तार से निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई। साथ ही निवेश की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।

- Advertisement -

धरना देने वालों में प्रमोद कात्यान, नरेश भाटी, इरफान, एजाज अहमद, दीपक मोघे, पोहित सिंह, अफजाल, फिरोज कुरैशी, मदन आदि मौजूद रहे।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News