ऐलम गांव से आगे बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा

खबरwala 24 न्यूज शामली: भारत जोड़ो यात्रा शामली के ऐलम गांव में रात्रि विश्राम के बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई। घने कोहरे और ठिठुरन भरी सर्दी के बीच अपने अगले गंतव्य की तरफ रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग राहुल की तस्वीर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज शामली: भारत जोड़ो यात्रा शामली के ऐलम गांव में रात्रि विश्राम के बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में बृहस्पतिवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई।

घने कोहरे और ठिठुरन भरी सर्दी के बीच अपने अगले गंतव्य की तरफ रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग राहुल की तस्वीर छपी सफेद टी-शर्ट पहने नजर आए। हालांकि, पार्टी की उत्तर प्रदेश से जुड़े मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बृहस्पतिवार को भी यात्रा में शामिल नहीं हो पाईं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के चलते उनकी देखभाल में व्यस्त प्रियंका बुधवार को भी यात्रा में हिस्सा नहीं ले सकी थीं। अपनी मां को देखने के लिए राहुल भी बुधवार शाम दिल्ली रवाना हो गए थे। वह बृहस्पतिवार सुबह ऐलम गांव लौटे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यात्रा बृहस्पतिवार को ऐलम गांव से शुरू होकर ऊंचागांव पहुंचेगी, जहां जलपान और विश्राम के बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे यात्रा फिर आगे बढ़ेगी और कैराना होते हुए हरियाणा की सीमा में दाखिल हो जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, शाम साढ़े छह बजे हरियाणा के पानीपत में कुछ देर ठहरने के बाद यात्रा सनोली खुर्द पहुंचेगी और वहां रात्रि विश्राम लेगी। इसके बाद पंजाब से होते हुए यह एक दिन हिमाचल प्रदेश से गुजरेगी और उसके बाद जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी, जहां इसका समापन होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News