New Delhi हमास का टॉप कमांडर बिलाल मारा गया , इस्लामिक जेहाद का हेडक्वार्टर ध्वस्त, नागरिकों के सामने गाजा में जिंदगी और मौत का सवाल

Khabarwala 24 News New Delhi : इजरायल और फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध में हमास का एक बड़ा कमांडर मारा गया है। बताया गया कि इजरायली सेना ने शनिवार की रात को एयर स्ट्राइक में दक्षिणी खान यूनिस बटालियन में नहबा बल के टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा को मार गिराया। इजरायली […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : इजरायल और फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध में हमास का एक बड़ा कमांडर मारा गया है। बताया गया कि इजरायली सेना ने शनिवार की रात को एयर स्ट्राइक में दक्षिणी खान यूनिस बटालियन में नहबा बल के टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा को मार गिराया। इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने शनिवार की रात गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास की दक्षिण खान यूनिस बटालियन पर हमला किया था।आतंकवादी संगठन हमास में काम करने के साथ ही कदरा फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद संगठन में भी अहम भूमिका निभा रहा था।

हेडक्वार्टर भी ध्वस्त

इजरायल डिफेंस फोर्सेज के बयान के अनुसार आईडीएफ ने जेयतुन, खान यूनिस और पश्चिम जाबलिया के पड़ोस में सौ से अधिक हमास ठिकानों पर हमला किया। इतना ही नहीं हमास के उन ऑपरेशनल स्थानों को भी निशाना बनाया गया जहां से आतंकी इजरायल के खिलाफ हमला करते थे। इजरायली फोर्स ने हमास के इस्लामिक जिहाद परिषद के मुख्यालय, कमांड सेंटर, सैन्य परिसर, दर्जनों लांचर पैड, एंटी-टैंक पोस्ट और वॉच टावर को मलबे में बदल दिया। इस दौरान फिलस्तीनी इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन के सैन्य मुख्यालय को भी नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, आईडीएफ ने हमास के कई बुनियादी ढांचे को भी बर्बाद कर दिया। इन बुनियादी ढांचों से जुड़े कई लोग आईडीएफ के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे।

जिंदगी बचाने की जंग

आपको बता दें कि हमास से लड़ाई के बीच इजरायल की सेना ने फिलस्तीन के लोगों को उत्तरी गाजा खाली करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। आईडीएफ ने शुक्रवार को कहा था कि गाजा के लोग अपनी सुरक्षा के लिए गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में चले जाएं। इजरायल के इस चेतावनी के बीच गाजा पट्टी में रह रहे लोगों के लिए जिंदगी और मौत का सवाल खड़ा हो गया।

इजरायल डिफेंस फोर्स का दावा लोगों को सुरक्षित जगह नहीं जाने दे रहा हमास

इस बीच इजरायल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि हमास फिलिस्तीनी नागरिकों को उत्तरी गाजा से दक्षिणी गाजा की ओर जाने से रोक रहा है। इस बीच गाजा में अब तक मरने वालों की संख्या 2215 हो गई है। इनमें 724 बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। इजरायल डिफेंस फोर्स ने एक्स (ट्विटर) के जरिए बताया कि, ‘हमारे पास सबूत हैं कि हमास फिलस्तीनी नागरिकों को उत्तरी से दक्षिणी गाजा की ओर जाने से रोकने के लिए बाधाएं खड़ी कर रहा है। हमास नागरिकों को नुकसान पहुंचाने पर गर्व करता है और प्रत्येक नागरिक क्षति के लिए जिम्मेदार है.

New delhi हमास का टॉप कमांडर बिलाल मारा गया , इस्लामिक जेहाद का हेडक्वार्टर ध्वस्त, नागरिकों के सामने गाजा में जिंदगी और मौत का सवाल New delhi हमास का टॉप कमांडर बिलाल मारा गया , इस्लामिक जेहाद का हेडक्वार्टर ध्वस्त, नागरिकों के सामने गाजा में जिंदगी और मौत का सवाल New delhi हमास का टॉप कमांडर बिलाल मारा गया , इस्लामिक जेहाद का हेडक्वार्टर ध्वस्त, नागरिकों के सामने गाजा में जिंदगी और मौत का सवाल New delhi हमास का टॉप कमांडर बिलाल मारा गया , इस्लामिक जेहाद का हेडक्वार्टर ध्वस्त, नागरिकों के सामने गाजा में जिंदगी और मौत का सवाल New delhi हमास का टॉप कमांडर बिलाल मारा गया , इस्लामिक जेहाद का हेडक्वार्टर ध्वस्त, नागरिकों के सामने गाजा में जिंदगी और मौत का सवाल New delhi हमास का टॉप कमांडर बिलाल मारा गया , इस्लामिक जेहाद का हेडक्वार्टर ध्वस्त, नागरिकों के सामने गाजा में जिंदगी और मौत का सवाल New delhi हमास का टॉप कमांडर बिलाल मारा गया , इस्लामिक जेहाद का हेडक्वार्टर ध्वस्त, नागरिकों के सामने गाजा में जिंदगी और मौत का सवाल New delhi हमास का टॉप कमांडर बिलाल मारा गया , इस्लामिक जेहाद का हेडक्वार्टर ध्वस्त, नागरिकों के सामने गाजा में जिंदगी और मौत का सवाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News