CLOSE AD
-Advertisement-

गले की खराश से मुंह के छाले तक, संक्रमण दूर करने में कारगर इलायची

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय रसोईघर में रखी छोटी सी इलायची को आयुर्वेद औषधीय गुणों का खजाना बताता है। यह सिर्फ स्वाद और खुशबू के लिए नहीं, बल्कि सेहत को भी सही रखता है।

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय इलायची के गुणों के बारे में जानकारी देता है। रोजाना इलायची खाने से कई समस्याओं में राहत मिलती है। यह आम बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। इसके सेवन से अपच की समस्या दूर होती है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि खाना खाने के बाद एक इलायची मुंह में रखकर चबाने से पेट में बनने वाली हाइपर एसिडिटी कंट्रोल हो जाती है। खट्टी डकारें, जलन और सीने में भारीपन दूर होता है।

- Advertisement -

अपच के साथ ही यह मुंह से संबंधित समस्या को दूर करने में भी कारगर है। गले में खराश, खांसी या आवाज बैठ गई हो तो भी इलायची कमाल दिखाती है। बस 1-2 इलायची धीरे-धीरे चबाएं और उसका रस गले से नीचे उतरने दें, कुछ ही देर में आराम महसूस होगा। मुंह में छाले हो गए हों तो इलायची को मिश्री के साथ मिलाकर चबाने से छाले जल्दी ठीक होते हैं और दर्द-जलन में तुरंत राहत मिलती है।

यही नहीं यदि हिचकी नहीं रुक रही? तो एक इलायची मुंह में रखकर चबाएं या उसका पाउडर पानी के साथ लें, हिचकी तुरंत बंद हो जाती है। साथ ही इलायची मुंह के बैक्टीरिया और संक्रमण को भी दूर करती है। रोज भोजन के बाद इलायची चबाने से मुंह से दुर्गंध नहीं आती और दांत भी स्वस्थ रहते हैं।

इलायची में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और संक्रमण को कम करते हैं। इसे चाय में डालकर, दूध में उबालकर या सीधे चबाकर लिया जा सकता है। ये छोटी-सी आदत पेट, गला और मुंह की कई परेशानियों को जड़ से दूर रखती है।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

Breaking News