Hapur News राशिद लंबू हत्याकांड, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार अन्य दो की तलाश में दबिशें जारी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक पर उसके ही पड़ोसी चार सगे भाइयों ने कुल 18 चाकू के वार किए। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक पर उसके ही पड़ोसी चार सगे भाइयों ने कुल 18 चाकू के वार किए। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार मोहल्ला अलीनगर निवासी राशिद लंबू दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और कोतवाली क्षेत्र का जाना-पहचाना हिस्ट्रीशीटर था। बृहस्पतिवार सुबह करीब ७ बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद दूध लेकर घर लौट रहा था। घर के पास ही पड़ोसियों से उसका कुछ विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही पड़ोसी सगे भाई सुलेमान, इमरान, राशिद और सूफियान धारदार चाकुओं के साथ वहां पहुंच गए और राशिद लंबू पर एक के बाद एक 18 चाकू के वार कर दिए। घटना में राशिद लंबू मौके पर ही मर गया।

तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार (Hapur News)

मृतक के भाई ने चार सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में दो आरोपियों राशिद और सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी सूफियान को भी चितौली तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

क्या कहते हैं सीओ सिटी (Hapur News)

पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक तीनों आरोपियों राशिद, सुलेमान और सूफियान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद कर लिए गए हैं। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आतंक का पर्याय था हिस्ट्रीशीटर (Hapur News)

राशिद उर्फ लंबू आतंक का पर्याय था। हापुड़, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ के विभिन्न थानों में उसपर 31 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2013 में बुलंदशहर के थाना अगौता में हत्या के मामले में राशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2014 में हत्या के दो अलग-अलग मामलों में उसे नामजद किया गया था। इस कारण स्थानीय लोगों में उसका खौफ था। वहीं, कुछ लोेगों ने बताया कि पिछले करीब पांच वर्षों से राशिद ने अपराध की दुनिया से तौबा कर ली थी। अब वह मोहल्ले में एक मस्जिद निर्माण के लिए चंदा एकत्र कर रहा था। ताकि, अपने अपराधों का प्रायश्चित कर सके। इसके साथ ही दिल्ली में प्रोपर्टी डीलर का भी काम करता था।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news राशिद लंबू हत्याकांड, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार अन्य दो की तलाश में दबिशें जारी Hapur news राशिद लंबू हत्याकांड, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार अन्य दो की तलाश में दबिशें जारी Hapur news राशिद लंबू हत्याकांड, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार अन्य दो की तलाश में दबिशें जारी Hapur news राशिद लंबू हत्याकांड, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार अन्य दो की तलाश में दबिशें जारी Hapur news राशिद लंबू हत्याकांड, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार अन्य दो की तलाश में दबिशें जारी

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News