वो अब Seema Haider इंडिया की बहू, अन्याय मत करो.., सीमा हैदर को लेकर क्या Rakhi Sawant?

Khabarwala 24 News New Delhi: Seema Haider कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते पाकिस्तानियों को अपने वतन लौटने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि क्या सीमा हैदर को भी पाकिस्तान लौटना होगा? जाहिर है कि सीमा हैदर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Seema Haider कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते पाकिस्तानियों को अपने वतन लौटने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि क्या सीमा हैदर को भी पाकिस्तान लौटना होगा? जाहिर है कि सीमा हैदर ने साल 2023 में अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। यहां आकर उसने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा से शादी कर ली थी। केंद्र सरकार के पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश के बाद राखी सावंत ने सीमा हैदर का पक्ष लिया है। राखी का कहना है कि सीमा हैदर अब इंडिया की बहू है। उसके साथ अन्याय नहीं करना चाहिए।

राखी सांवत बोली वह अब भारतीय हो चुकी

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा, Seema Haider को पाकिस्तान नहीं भेजा जाना चाहिए। वह सचिन मीणा की पत्नी और उसके बच्चे की मां है। वह सचिन से प्यार करती है। वह अब भारतीय हो चुकी है क्योंकि वह सचिन के बच्चे की मां बन चुकी है। किसी महिला के साथ इस तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए। वह अब भारत की बहू है इसलिए आप सीमा हैदर के साथ ऐसा गलत काम नहीं कर सकते हैं। बुरा व्यवहार नहीं कर सकते हैं।

यूपी की बहू है Seema Haider

वीडियो में रखी कहती हैं, Seema Haider अब यूपी की बहू है इसलिए उसे भारत छोड़ने के लिए नहीं कहना चाहिए। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। क्या आप लोग समझ रहे हैं? अन्याय मत करो। हमें नहीं पता है कि कौन सा षड्यंत्र किया जा रहा है, भगवान ही जाने लेकिन किसी मासूम के साथ गलत नहीं होना चाहिए।

Seema Haider इंडिया की बहू

राखी सावंत आगे कहती हैं,मैं मानती हूं कि सीमा हैदर पाकिस्तानी है लेकिन आज वह इंडिया की बहू है और सचिन मीणा के साथ शादी करके हिंदू बन चुकी है। वो भारत के पक्ष में नारे लगाती है। वो भी एक बच्ची के रूप में। उसे एक देश से दूसरे देश नहीं भेजा जाना चाहिए। वह कोई फुटबॉल नहीं है कि आप उसे बाहर निकाल दो। मेरी आपसे विनती है।

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए इंडिया छोड़ने का फरमान सुनाया गया है। साथ ही वीजा की सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News