CLOSE AD
-Advertisement-

पंजाब: चुनाव आयोग से मिले भाजपा नेता, आप और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

चंडीगढ़, 3 दिसंबर (khabarwala24)। पंजाब में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर सियासी हलचल का माहौल है। सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं। चार दिसंबर को नामांकन फाइल करने की अंतिम तारीख है। इस बीच पंजाब भाजपा नेताओं ने पंजाब चुनाव आयोग से मुलाकात कर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए।

पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि हमने पंजाब चुनाव आयोग से मुलाकात की और उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराया। हमने उन्हें बताया कि पंजाब सरकार दबाव, दंड और छल की रणनीति पर काम कर रही है। हमारे उम्मीदवारों को जगह-जगह धमकाया जा रहा है। पुलिस और नागरिक प्रशासन द्वारा उन पर नामांकन न दाखिल करने का दबाव बनाया जा रहा है और जिन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है, उन्हें वापस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर धोखाधड़ी की कोशिश की गई है। इन सभी विषयों को हमने पंजाब चुनाव आयोग को बताया है।

- Advertisement -

सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब एक गिरोह नियंत्रित राज्य बनता जा रहा है। लुधियाना में एक शादी समारोह में किस तरह की गोलीबारी हुई और फिर जिस तरह से एक आरएसएस नेता की हत्या कर दी गई। लगभग हर दिन कोई न कोई हिंसक घटना सामने आती है। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और राज्य तेजी से आपराधिक गिरोहों के नियंत्रण में आ रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का ध्यान बिल्कुल भी इस ओर नहीं है। उनका ध्यान केवल चुटकुले सुनाने में, दूसरी पार्टियों की बुराई करने में और बादल और कैप्टन पर हमला करने में लगा रहता है। उनको समझ नहीं आ रहा है कि अब बादल और कैप्टन साहब सत्ता में नहीं हैं। बादल और कैप्टन साहब ने जो किया, जनता ने उसका चुनाव में जवाब दे दिया।

- Advertisement -

अब आपकी सरकार है और आप ही जनता के प्रति जवाबदेह हैं। आपकी सरकार को चार साल पूरे होने जा रहे हैं। आपने इन चार सालों में क्या किया? अब आप जनता को यह बताएं।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News