Pahalgam Terror Attack पति की लाश के पास बैठी रही नई दुल्हन… पहलगाम आतंकी हमले को हर ओर गुस्सा

Khabarwala 24 News New Delhi: Pahalgam Terror Attack एक सप्ताह पहले शादी के बंधन में बंधे विनय नरवाल और उनकी पत्नी की चमकती आंखें जाने कितने सपने संजो रही थीं। लेकिन किसे मालूम था कि चंद मिनटों में सब कुछ चकनाचूर हो जाएगा। शादी, फेरे और फिर रिसेप्शन के बाद दोनों ने हनीमून के लिए […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Pahalgam Terror Attack एक सप्ताह पहले शादी के बंधन में बंधे विनय नरवाल और उनकी पत्नी की चमकती आंखें जाने कितने सपने संजो रही थीं। लेकिन किसे मालूम था कि चंद मिनटों में सब कुछ चकनाचूर हो जाएगा। शादी, फेरे और फिर रिसेप्शन के बाद दोनों ने हनीमून के लिए कश्मीर जाने का फैसला किया।

लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कुछ ऐसा हुआ कि इस प्रेम कहानी ने यहीं दम तोड़ दिया और सामने आई दिल कचोट देने वाली वो तस्वीर जिसमें वादियों के बीच विनय की नई दुल्हन उनके शव के पास पथराई बैठी है और सोच रही है कि उसका गुनाह क्या है?

नेवी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हाल में हुई थी शादी

पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ (Pahalgam Terror Attack), जिससे बाद पूरे देश में आक्रोश है. यहां आतंकियों ने एक टूरिस्ट ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल भी हुए, जिनका इलाज चल रहा है।

Pahalgam Terror Attack में आतंक का शिकार हुए इन लोगों की कहानियां सामने आ रही हैं तो झकझोर कर रख दे रही हैं। यहां हम बात कर रहे हैं मृतकों में से एक नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात करनाल के रहने वाले विनय नरवाल की जिनकी हाल ही में शादी हुई थी।

Pahalgam terror attack
Pahalgam terror attack

शव लेने पहुंच रहे विनय के पिता

विनय की आतंकियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद से उनके परिवार में मातम पसर गया है। अपना सबकुछ लुटा चुके विनय के पिता अब अपने बेटे के शव को लेने के लिए पहलगाम निकले हैं। विनय के गांव के लोगों ने कहा आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाही होनी चाहिए, अगर आतंकियों को छोड़ेंगे तो इस तरह के हमले फिर दोबारा होते रहेंगे। ऐसे आतंकियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा देशभर में भी आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर शोर से उठ रही है। इधर, आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Pahalgam Terror Attack : नकली वर्दी में आए थे आतंकी’

पहलगाम में हमले (Pahalgam Terror Attack) के वक्त आतंकियों ने नकली वर्दी पहनी हुई थी, इसलिए शुरुआत में किसी भी पर्यटक को उन पर शक नहीं हुआ। लेकिन थोड़ी देर बाद ही, जब उन्होंने हिंदू पर्यटकों की पहचान पूछ कर उन पर फायरिंग शुरू कर दी, तो मौके पर भगदड़ मच गई।

आतंकियों ने जानबूझकर ऐसे हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया, जो अपनी पत्नी या परिवार के साथ आए थे. इस आतंकी हमले की तस्वीरें और वीडियो बहुत भयानक हैं. इस वीडियो में जिन महिलाओं के पतियों पर आतंकवादी हमला हुआ है, वो रोती और बिलखती हुई दिख रही हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News