New High Court Chief Justices 8 हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद केंद्र सरकार का नरम रुख, देखें लिस्ट

Khabarwala 24 News New Delhi : New High Court Chief Justices केंद्र सरकार ने दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय और मद्रास उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की थी। केंद्रीय कानून मंत्री […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : New High Court Chief Justices केंद्र सरकार ने दिल्ली, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, मध्य प्रदेश, केरल, मेघालय और मद्रास उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की थी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राष्ट्रपति को भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करके उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति करने में खुशी हो रही है। इससे पहले 20 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने जजों की नियुक्ति को लेकर केंद्र से जवाब मांगा था।

- Advertisement -

कानून मंत्री ने दी जानकारी (New High Court Chief Justices)

दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन को दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंद्र प्रसन्ना मुखर्जी को मेघालय उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। साथ ही बॉम्बे हाई कोर्ट के जज जस्टिस नितिन मधुकर जामदार को केरल हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

SC ने केंद्र से पूछे थे सवाल (New High Court Chief Justices)

बता दें कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस ताशी राबस्तान को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। वहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट की जज जस्टिस श्रीराम कल्पना राजेंद्रन को मद्रास हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। इस दौरान कोर्ट ने कहा था कि कॉलेजियम की ओर से हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए दोबारा भेजे गए नामों को अभी तक मंजूरी क्यों नहीं दी है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News