सांसद Rajender Aggarwal राजेंद्र अग्रवाल को वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 पर विचार करने के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति का सभापति नियुक्त किया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

KHabarwala24NewsHAPUR: मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद Rajender Aggarwal राजेंद्र अग्रवाल को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 पर विचार करने के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति का सभापति नियुक्त किया है। 31 सदस्यीय इस संयुक्त संसदीय समिति में 21 लोकसभा के सदस्य तथा 10 राज्यसभा के सदस्य होंगे।

उक्त समिति वन (संरक्षण) अधिनियम 1980 में और संशोधन करने के लिए लाए गए वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 पर विचार करके आगामी मानसून सत्र के प्रथम सप्ताह के अंतिम दिन से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

सांसद Rajender Aggarwal  के वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 पर विचार करने के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति का सभापति नियुक्त होने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-