Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पूरे हापुड़ जनपद में देशभक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिला। मेरठ रोड स्थित कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी कविता मीना ने गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।
समारोह के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को पुरस्कार और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किए देशभक्ति नाटक (Hapur News)
ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति नाटक मंचित किए, जिसने सभागार में मौजूद सभी लोगों को देशप्रेम के रंग में सरोबार कर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख समाजसेवियों और वक्ताओं ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
“विकसित भारत 2047” के संकल्प को दोहराया (Hapur News )
सभागार को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कविता मीना ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा:आजादी के इस पावन पर्व को हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। अपने देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी को अपने-अपने कार्य पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करने चाहिए।
जिलाधिकारी ने देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आजादी की 80वीं वर्षगांठ के इस ऐतिहासिक अवसर पर हमें “विकसित भारत 2047” के राष्ट्रीय संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ दोहराना है।
कार्यक्रम में रहे मौजूद (Hapur News)
इस गरिमामय आयोजन में अपर जिलाधिकारी (ADM), कलेक्ट्रेट प्रभारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










