मीठा खाते ही आने लगता है चक्कर? जानें आयुर्वेद से कारण और उपाय

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (khabarwala24)। सर्दियों में मिठाइयां, गर्म चाय-कॉफी और परांठे खाने का मजा अलग ही होता है, लेकिन कई लोग बताते हैं कि मीठा खाने के बाद अचानक चक्कर आने लगता है, कमजोरी महसूस होती है या हाथ-पांव कांपने लगते हैं, जैसे शरीर कुछ अजीब-सी चेतावनी दे रहा हो।यह बात सुनने में भले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (khabarwala24)। सर्दियों में मिठाइयां, गर्म चाय-कॉफी और परांठे खाने का मजा अलग ही होता है, लेकिन कई लोग बताते हैं कि मीठा खाने के बाद अचानक चक्कर आने लगता है, कमजोरी महसूस होती है या हाथ-पांव कांपने लगते हैं, जैसे शरीर कुछ अजीब-सी चेतावनी दे रहा हो।

यह बात सुनने में भले चौंकाती हो, लेकिन ऐसा होना काफी आम है और इसके पीछे शरीर की एक बहुत दिलचस्प प्रतिक्रिया काम करती है। जब हम ज्यादा मीठा खा लेते हैं या हाई-कार्ब युक्त भोजन जल्दी-जल्दी खा लेते हैं, तो खून में ग्लूकोज तेजी से बढ़ जाता है। शरीर इसे खतरे की स्थिति मानकर तुरंत उसे कम करने के लिए बहुत ज्यादा इंसुलिन छोड़ देता है। इंसुलिन का यह अचानक उछाल ग्लूकोज को तेजी से कोशिकाओं में भेज देता है और खून में शुगर गिरने लगती है। इसी तेज गिरावट को रिएक्टिव हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है और यही गिरावट कमजोरी, पसीना, चक्कर या बेचैनी की वजह बनती है।

- Advertisement -

दिमाग केवल ग्लूकोज पर चलता है। जब अचानक शुगर ऊपर जाकर फिर तेजी से नीचे आता है तो दिमाग को मिलने वाली ऊर्जा में उतार-चढ़ाव आता है। शरीर दिमाग को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग जाता है। इसी ‘सिग्नल गैप’ के कारण हमें धुंधला दिखना, थकावट, चिड़चिड़ापन या भ्रम जैसा महसूस हो सकता है। इसके साथ ही, शुगर गिरते ही शरीर एड्रेनालिन छोड़ता है ताकि ऊर्जा तुरंत उपलब्ध हो सके। एड्रेनालिन ही वह कारण है जिससे हाथ कांपने लगते हैं, दिल तेज धड़कने लगता है और अचानक घबराहट या बेचैनी महसूस होती है।

कुछ लोगों में यह कमजोरी पानी और खनिजों की कमी से भी बढ़ जाती है। जब शुगर बढ़ता है तो शरीर अतिरिक्त ग्लूकोज पेशाब के जरिए बाहर निकालने लगता है। इसके साथ सोडियम और पोटेशियम भी निकलते हैं, जिससे मांसपेशियों में भारीपन और थकान होती है। आयुर्वेद की दृष्टि से देखें तो यह स्थिति मंद अग्नि और कफ वृद्धि का संकेत मानी जाती है।

आयुर्वेद के अनुसार, जब खाना ठीक से पचता नहीं या शरीर में कफ बढ़ जाता है, तो भारीपन, नींद आना, सुस्ती, और अचानक थकान जैसी समस्याएं उभरती हैं, और मीठा व ज्यादा कार्ब वाला भोजन इन स्थितियों को और बढ़ाता है।

- Advertisement -

अगर यह कमजोरी हल्की है और कुछ मिनटों में ठीक हो जाती है, तो आम तौर पर यह शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया होती है, लेकिन अगर बार-बार मीठा खाने पर चक्कर, बेहोशी जैसी अनुभूति, दिल की धड़कन अत्यधिक बढ़ना, पसीना या घबराहट बहुत तेजी से आए, तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर ग्लूकोज को सही संभाल नहीं पा रहा। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News