पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली, 18 मार्च (khabarwala24)। पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई मासूमों की मौत को हृदयविदारक बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 18 मार्च (khabarwala24)। पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई मासूमों की मौत को हृदयविदारक बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने इस अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता (मुआवजे) की घोषणा की है। इनमें मृतक वयस्कों के परिजनों को 10 लाख रुपए, मृतक नाबालिगों के परिजनों को 5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए की तात्कालिक सहायता देने की घोषणा की है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने इस पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि हम इस मुश्किल घड़ी में राहत, सहायता और सभी आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

बता दें कि दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई।

दमकल विभाग के अनुसार, मौके पर आग बुझाने के लिए कुल 25 गाड़ियों को तैनात किया गया है। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की और धीरे-धीरे स्थिति को नियंत्रित किया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -

इस हादसे में इमारत के अंदर मौजूद कई लोग धुएं के कारण फंस गए थे। राहत टीमों ने समय रहते लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और दमकल विभाग की टीमों को सहयोग करने लगे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और यातायात को नियंत्रित किया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News