बंगाल चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों ने पार्टी का जताया आभार, दिलीप घोष बोले- चुनाव जीतने के लिए प्रतिबद्ध

न्यूटाउन, 17 मार्च (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने इस लिस्ट कई बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी से टिकट मिलने के बाद कई उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया सामने आई।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को भाजपा ने खड़गपुर से मैदान में उतारा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

न्यूटाउन, 17 मार्च (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने इस लिस्ट कई बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी से टिकट मिलने के बाद कई उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया सामने आई।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को भाजपा ने खड़गपुर से मैदान में उतारा हैं। टिकट मिलने पर उन्होंने khabarwala24 से कहा कि पार्टी की ओर से नामांकित किए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में, मैं इस निर्णय का सम्मान करता हूं और चुनाव जीतने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

डाबग्राम फुलबाड़ी से उम्मीदवार बनाए जाने पर शिखा चटर्जी ने khabarwala24 से कहा कि मुझे पार्टी के लिए काम करने के लिए चुना गया है और मैं अनुशासन का पालन करते हुए आने वाले दिनों में अपना काम जारी रखूंगी। शिखा यहां से मौजूदा विधायक भी है।

कुमारग्राम (अजजा) से प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा विधायक मनोज कुमार ओरांव ने khabarwala24 से कहा कि नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पूरे भाजपा परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझे न केवल एक बार, बल्कि लगातार दो बार उम्मीदवार के रूप में चुना है।

मुर्शिदाबाद से उम्मीदवार बनाए जाने पर गौरी शंकर ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी के साथ चुनाव लड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे इससे पहले दो बार भाजपा का टिकट मिला था, और अब विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी बार। मैं सभी कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

सूरी से उम्मीदवार बनाए जाने पर जगन्नाथ चटर्जी ने khabarwala24 कहा कि अपने चुनाव प्रचार के तरीके को लेकर कहा कि इस शहर की हर गली में लोग मुझे जानते हैं। मैं सिर्फ साइकिल चलाता हूं। अगर आपको लगता है कि यह चुनाव प्रचार सफल रहा, तो मैं आप सभी का आभारी हूं।

बता दें कि बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव होंगे। 23 अप्रैल के पहले चरण के चुनाव में 152 सीटों पर मतदान होगा। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 4 मई को चुनाव के नतीजे जारी होंगे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News