गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय गुजरात दौरा आज से, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

अहमदाबाद, 5 दिसंबर (khabarwala24)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय गुजरात दौरा शुक्रवार से शुरू होगा। इस दौरान वे अहमदाबाद, गांधीनगर, सनादर (दियोदर), वाव-थराद और आसपास के इलाकों में 25 सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस दौरे का मकसद राज्य में सहकारी क्षेत्र में सुधार, शहरी विकास, लोक कल्याण अवसंरचना और सांस्कृतिक पहुंच को […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

अहमदाबाद, 5 दिसंबर (khabarwala24)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय गुजरात दौरा शुक्रवार से शुरू होगा। इस दौरान वे अहमदाबाद, गांधीनगर, सनादर (दियोदर), वाव-थराद और आसपास के इलाकों में 25 सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इस दौरे का मकसद राज्य में सहकारी क्षेत्र में सुधार, शहरी विकास, लोक कल्याण अवसंरचना और सांस्कृतिक पहुंच को बढ़ावा देना है।

शाह का दौरा स्वदेशी जागरण मंच द्वारा मेमनगर के जीएमडीसी ग्राउंड में आयोजित ‘स्वदेशोत्सव’ के उद्घाटन के साथ शुरू होगा।

बाद में वे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में नाबार्ड (NABARD) के अर्थ समिट 2025 के समापन सत्र में शामिल होंगे।

गृह मंत्री पहले दिन कई नागरिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे एक नए सार्वजानिक बगीचे, एक योग स्टूडियो, एक प्राइमरी स्कूल बिल्डिंग, एलसी-11 रेलवे ओवरब्रिज, एक अंडर-ब्रिज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन गांवों में पीएनजी गैस पाइपलाइन कनेक्शन की शुरुआत करेंगे। वह संसद खेल उत्सव के समापन समारोह के साथ दिन खत्म करेंगे, जिसके बाद अहमदाबाद खरीदारी उत्सव का उद्घाटन किया जाएगा।

इसके बाद 6 दिसंबर को अमित शाह सनादर में बनास डेयरी जाएंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह सहकारिता मंत्रालय की एडवाइजरी कमेटी की एक मीटिंग की अध्यक्षता भी करेंगे, जो देशभर में कोऑपरेटिव संस्थाओं को बढ़ाने और मजबूत करने पर केंद्र के लगातार जोर का संकेत देगा।

दौरे के आखिरी दिन 7 दिसंबर को अहमदाबाद में बड़े हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर फोकस करेगा। केंद्रीय गृहमंत्री शाह थलतेज में पीएमएवाई के तहत 861 ईडब्लूएस घरों और नवा वडाज में स्लम रिहैबिलिटेशन स्कीम के तहत 350 घरों का उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा वे पीपीपी से बने ऑक्सीजन पार्क, शकरी और वस्त्रपुर में नई झीलें, नई कम्युनिटी सुविधाएं, एक मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कई सार्वजनिक सुविधाओं की शुरुआत करेंगे।

शाह साबरमती रिवरफ्रंट पर बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा होस्ट किए जा रहे प्रमुख वर्णी अमृत महोत्सव में शामिल होने से पहले उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पर लिखी किताब “चैलेंजेस इंस्पायर मी” का गुजराती एडिशन भी लोकार्पित करेंगे।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News