क्रिकेट के मैदान से कैबिनेट तक का सफर Azharuddin बने रेवंत रेड्डी सरकार में मंत्री

Khabarwala 24 News New Delhi:(प्रवीण शर्मा मुख्य संवाददाता) Azharuddin भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राजभवन में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अजहरुद्दीन मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की कैबिनेट में 16वें मंत्री […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi:(प्रवीण शर्मा मुख्य संवाददाता) Azharuddin भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राजभवन में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अजहरुद्दीन मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की कैबिनेट में 16वें मंत्री बने हैं। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस की प्रमुख राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, विशेषकर जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव से पहले, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

अल्पसंख्यक समुदाय का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था (Azharuddin)

तेलंगाना कैबिनेट में अब तक अल्पसंख्यक समुदाय का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था, जिससे कांग्रेस सरकार की धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल उठ रहे थे। अजहरुद्दीन की नियुक्ति से इन आरोपों पर पूर्ण विराम लग गया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान ने स्वयं उनके नाम को मंजूरी दी थी। हाल ही में उन्हें राज्यपाल कोटे से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नामित किया गया था।

Azharuddin-
Azharuddin-

11 नवंबर को होना है उपचुनाव 

अजहरुद्दीन (Azharuddin)2023 विधानसभा चुनाव में जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे, लेकिन भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के मगंती गोपीनाथ से पराजित हो गए थे। गोपीनाथ के निधन के बाद इस सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होना है। यहां करीब 30 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं, जो परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं।

भाजपा न विरोध जताया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Azharuddin की शपथ पर कड़ा विरोध जताया है। पार्टी ने राज्य चुनाव आयोग से शिकायत कर कहा कि उपचुनाव से ठीक पहले मंत्री पद देना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और तुष्टिकरण की राजनीति है।

चर्चाओं में रहे हैं Azharuddin

क्रिकेट हो या राजनीति, अजहरुद्दीन का करियर हमेशा चर्चा में रहा है। उन्होंने 2009 में उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के दिग्गज नेता को हराकर कांग्रेस सांसद के रूप में राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। 2018 में वे तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अजहरुद्दीन की कैबिनेट में एंट्री रणनीतिक और प्रतीकात्मक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। यह न केवल तेलंगाना में बल्कि बिहार विधानसभा चुनावों में मुस्लिम मतदाताओं पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News