Health tips पैरों से आए ऐसी बदबू तो हल्के में न लें, हो सकती है दो बड़ी बीमारियों की दस्तक

Khabarwala 24 News New Delhi:  Health tips गलत खानपान और बिगड़ रही दिनचर्या हमें बीमार बना रही है। बच्चों से लेकर बड़ो तक इस वजह से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज जिसे लेकर हाल ही में चौंकाने वाले फैक्ट्स सामने आए है। सबसे खतरनाक बात ये है […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi:  Health tips गलत खानपान और बिगड़ रही दिनचर्या हमें बीमार बना रही है। बच्चों से लेकर बड़ो तक इस वजह से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज जिसे लेकर हाल ही में चौंकाने वाले फैक्ट्स सामने आए है। सबसे खतरनाक बात ये है कि अब इससे युवा और बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।कई बीमारी आने से पहले ही हमें इशारा देती हैं, अगर आप इन संकेतों को समझ लेते हैं तो आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं लेकिन कई बार इन संकेतों को इग्नोर करना खतरनाक हो जाता है। ऐसी ही है डायबिटीज या किडनी की समस्या..जब कभी भी आपके पैरों से सिरके जैसी महक आने लगे तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह डायबिटीज या किडनी की बीमारी के संकेत हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इससे जुड़ी हर जानकारी।

हेल्थ एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं (Health tips )

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पैरों में बहुत ज्यादा पसीना आते रहने की वजह से अक्सर सिरके जैसी दुर्गंध आने लगती है। ऐसा कई वजहों से हो सकता है। लेकिन इसे हल्के में लेना खतरनाक भी हो सकता है। टीनएजर्स को हार्मोनल चेंज की वजह से बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है। जो लोग डायबिटीज या फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याओं के शिकार हो जाते हैं, उनके पसीने से भी सिरके जैसी महक आने लगती है।

अगर किसी को डायबिटीज या थायरॉयड है, तो इस मामले में भी थोड़ी थोड़ी देर में ही बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है। हाइपरहाइड्रोसिस जो कि एक खास तरह का स्किन डिसऑर्डर होता है, की वजह से परेशान लोगों को भी बहुत ज्यादा मात्रा में पसीना आने लगता है।

कैसे दूर करें पैरों की दुर्गंध (Health tips )

अपनी डाइट में विटामिन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। रोजाना तौर पर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। पैरों को दिन में दो बार पानी से अच्छी तरह से धोएं। अच्छी क्वालिटी वाले कॉटन के मोजे ही पहनें। शरीर में कम पसीना बने, इसके लिए बाजार में मौजूद कुछ प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, जैसे कि एंटीपर्सपिरेंट।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News