Railway News ट्रेन में सफर के दौरान कोई भी समस्या हो तो इस नंबर पर करें फोन…

Khabarwala 24 News New Delhi: Railway News अगर आप ट्रेन में सफर करते वक्त किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो बिल्कुल न घबराएं । भारतीय रेलवे ने आपके लिए शिकायत दर्ज कराने के लिए एक टोल-फ्री नंबर लॉन्च किया है। यात्रा के दौरान किसी से झगड़ा होने या अन्य समस्याओं का सामना करने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Railway News अगर आप ट्रेन में सफर करते वक्त किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो बिल्कुल न घबराएं । भारतीय रेलवे ने आपके लिए शिकायत दर्ज कराने के लिए एक टोल-फ्री नंबर लॉन्च किया है। यात्रा के दौरान किसी से झगड़ा होने या अन्य समस्याओं का सामना करने पर आप सहायता मांग सकते हैं या शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

यह हेल्पलाइन नंबर किया लाॅन्च(Railway News)

भारतीय रेलवे ने कहा कि उसके द्वारा यात्रा के दौरान यात्रियों के सभी प्रकार के प्रश्नों, शिकायतों, सहायता के लिए एक एकीकृत ‘रेल मदद’ हेल्पलाइन नंबर ‘139’ लॉन्च किया गया है। भारतीय रेलवे ने कहा, ‘रेलवे यात्रा के दौरान शिकायतों और पूछताछ के लिए कई हेल्पलाइन नंबरों पर असुविधा को दूर करने के लिए, भारतीय रेलवे ने यात्रा के दौरान त्वरित शिकायत निवारण और पूछताछ के लिए सभी रेलवे हेल्पलाइनों को एकल नंबर 139 (रेल मदद हेल्पलाइन) में एकीकृत किया है।’

भेज सकते हैं SMS (Railway News)

यदि आपको ट्रेन से यात्रा करते समय सहायता की आवश्यकता है तो आप भारतीय रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। यह नंबर टोल-फ्री है और आप इसका उपयोग अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कर सकते हैं।भारतीय रेलवे का टोल-फ्री नंबर 139 कई तरह की सेवाएं प्रदान करता है । आप फोन कॉल करने के अलावा इस नंबर पर SMS भी भेज सकते हैं.

139 पर फोन करने पर क्या डायल करें

-सुरक्षा और मेडिकल से जुड़ी चीजों के लिए 1 डायल करें

-टिकट बुकिंग, खाने व वेकअप अलार्म समेत अन्य किसी जानकारी के लिए 2 डायल करें

-जनरल शिकायत के लिए 4 डायल करें

-पार्सेल आदि की जानकारी के लिए 6 डायल करें

-शिकायत का स्टेटस जानने के लिए 9 डायल करें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News