IRCTC Tour Package : ट्रेन से हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी, अयोध्या धाम और प्रयागराज घूमने का मौका, बस इतना है किराया

Khabarwala 24 News New Delhi : IRCTC Tour Package भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा पठानकोट से स्पेशल ट्रेन द्वारा अलग-अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज में आपको हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी, अयोध्या धाम और प्रयागराज घूमने का मौका मिलेगा। दरअसल, IRCTC देश-विदेश के अलग-अलग पर्यटक स्थलों के साथ धार्मिक स्थलों के […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : IRCTC Tour Package भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा पठानकोट से स्पेशल ट्रेन द्वारा अलग-अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज में आपको हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी, अयोध्या धाम और प्रयागराज घूमने का मौका मिलेगा। दरअसल, IRCTC देश-विदेश के अलग-अलग पर्यटक स्थलों के साथ धार्मिक स्थलों के भी टूर पैकेज संचालित करता रहता है।

IRCTC Tour Package इसी कड़ी में आईआरसीटीसी का ये पैकेज 8 दिन और 7 रातों का है। इसमें आपको भारत गौरव टूरिस्‍ट ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं। इस स्पेशल ट्रेन में कुल सीटों की संख्या सीटें 780 है जिसमें से स्टैंडर्ड कैटेगरी में 380 सीटें और कंफर्ट कैटेगरी में 400 सीटें हैं।

टूर पैकेज की बातें (IRCTC Tour Package)

पैकेज का नाम- Ayodhya Dham Yatra (NZBG38)

कितने दिन का होगा टूर- 7 रात और 8 दिन

प्रस्थान करने की तारीख- 5 जुलाई, 2024

ट्रैवल मोड- ट्रेन

बोर्डिंग/डिबोर्डिंग स्टेशन- पठानकोट, जालंधर सिटी, लुधियान, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरूक्षेत्र, करनाल और पानीपत

कितना होगा किराया (IRCTC Tour Package)

टूर पैकेज के लिए टैरिफ पैसेंजर द्वारा चुनी गई कैटेगरी के मुताबिक अलग-अलग होगा। पैकेज की शुरुआत 18,520 रुपये प्रति व्यक्ति से होगी। अगर आप कंफर्ट कैटेगरी में डबल/ट्रिपल शेयरिंग पर बुकिंग करते हैं तो आपके इसके लिए 22,240 रुपये देने होंगे. स्टैंडर्ड कैटेगरी में डबल/ट्रिपल शेयरिंग पर एक व्यक्ति का किराया 18,520 रु रखा गया है।

डेस्टिनेशन कवर (IRCTC Tour Package)

हरिद्वार: मां मनसा देवी मंदिर, हर की पौड़ी, गंगा आरती

ऋषिकेश: श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, राम झूला, लक्ष्मण झूला

वाराणसी: सारनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती

अयोध्या धाम: श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, सरयू घाट आरती

प्रयागराज: त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News