Hapur News एलायंस क्लब ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, स्वाति मित्तल बनीं तीज क्वीन

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सावन की रिमझिम फुहारों, हरियाली की मनोहारी छटा और लोक संस्कृति की मधुर सुगंध के बीच एलायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में तीज महोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News सावन की रिमझिम फुहारों, हरियाली की मनोहारी छटा और लोक संस्कृति की मधुर सुगंध के बीच एलायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में तीज महोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों, मनमोहक नृत्य और विभिन्न मनोरंजक खेलों का जमकर आनंद लिया।महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और पहनावे से सभी का दिल जीत लिया। कड़े मुकाबले के बीच स्वाति मित्तल ने ‘तीज क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया, जबकि राजकुमारी मित्तल को ‘तीज क्वीन’ का द्वितीय पुरस्कार मिला।

भारतीय नारी के प्रेम और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है तीज (Hapur News)

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. आराधना बाजपेई ने कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय नारी के प्रेम, सौंदर्य, उत्साह और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है। सावन की हरियाली जीवन में नई ऊर्जा और उमंग का संदेश देती है। ऐसे आयोजन लोक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का सुंदर मंच प्रदान करते हैं।

क्लब सचिव नीरू मित्तल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि तीज का पर्व रिश्तों में मिठास, मन में उल्लास और जीवन में नई उमंग भरता है। सावन के गीतों और लोक परंपराओं में भारतीय संस्कृति की आत्मा बसती है। आधुनिकता के इस दौर में अपनी गौरवशाली परंपराओं और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना क्लब का मुख्य उद्देश्य है।

आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार (Hapur News)

कोषाध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा कि तीज महोत्सव महिलाओं के लिए केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने का सुंदर माध्यम है। जब महिलाएं एक साथ मिलकर लोकगीत गाती हैं और खेलों में भाग लेती हैं, तो पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और अपनत्व का भाव पैदा होता है।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

कार्यक्रम संयोजक डॉ. आराधना बाजपेई और किरण गोस्वामी ने सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रजनी बंसल, एडवोकेट ज्योति, संतोष सिंघल, सुषमा खन्ना, सिमरन गोयल, आशा भटनागर, गीता गर्ग, कुसुम गोयल, पूनम शर्मा, रेखा सिंह, संतोष शर्मा, शालिनी चौधरी, उर्मिला शर्मा, बीना जिंदल, चंचल गर्ग, उषा अग्रवाल और संध्या सहित क्लब की अनेक सदस्य मौजूद रहीं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News