Hapur News दोयमी पिकेट में उपद्रव करने वाले चंदू ने छपकौली नहर में लगाई छलांग, बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने किया सफल रेस्क्यू

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को गांव छपकौली से गुजर रही नहर में अचानक एक मंदबुद्धि युवक ने छलांग लगा दी। घटना के समय कांवड़ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने अद्वितीय तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने अपनी पुलिस टीम और […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को गांव छपकौली से गुजर रही नहर में अचानक एक मंदबुद्धि युवक ने छलांग लगा दी। घटना के समय कांवड़ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने अद्वितीय तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने अपनी पुलिस टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर युवक को उफनती नहर के गहरे पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया। बता दें कि इसी युवक ने हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र स्थित दोयमी पुलिस पिकेट में घुसकर भारी उपद्रव और तोडफ़ोड़ कर दी थी।

17 जुलाई की रात पुलिस पिकेट में मचाया था तांडव (Hapur News )

गौरतलब है कि बीती 17 जुलाई की देर रात करीब 11 बजे गांव लुखराड़ा निवासी अमर उर्फ चंदू अर्द्धनग्न हालत में देवनंदनी फ्लाईओवर के पास स्थित पुलिस पिकेट में जबरन घुस गया था। सिरफिरे युवक ने वहां रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया था तथा पिकेट में रखे गमलों और शीशों को चकनाचूर कर भारी तांडव मचाया था। इस मामले में दोयमी चौकी प्रभारी सूरजपाल की तहरीर पर आरोपी अमर उर्फ चंदू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया था।

कांवड़ ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस बल बना ‘देवदूत’ (Hapur News )

सोमवार को आरोपी अमर उर्फ चंदू घूमते हुए बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली स्थित नहर के किनारे पहुंच गया। कुछ देर तक किनारे पर चहल-कदमी करने के बाद उसने अचानक नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। युवक को पानी में डूबता देख वहां कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार तुरंत हरकत में आए।

थाना प्रभारी ने बिना एक पल का समय गंवाए अपनी टीम और पास मौजूद ग्रामीणों की मदद से त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़े संघर्ष और मशक्कत के बाद पुलिस बल ने युवक को डूबने से बचा लिया और उसे नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

परिजनों को दी गई सूचना, विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी (Hapur News )

नहर से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने युवक को प्राथमिक उपचार और राहत दी, जिसके बाद उससे पूछताछ शुरू की गई। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के मौके पर पहुंचते ही कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर युवक को उनके सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस युवक द्वारा उठाए गए इस अप्रत्याशित कदम के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विभिन्न बिंदुओं से गहराई से जांच कर रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News