CLOSE

India Pakistan Trade आपके घर में इस्तेमाल किए जाने वाले ये सामान पाकिस्तान से आते हैं , जमकर होता है इस्तेमाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: India Pakistan Tradeभारत और पाकिस्तान के रिश्तों में भले ही कितनी भी खटास क्यों न आ चुकी हो लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जो हमारे देश में पाकिस्तान से ही आती हैं। इस चीजों का इस्तेमाल हम प्रतिदिन अपनी जिंदगी में कर रहे होते हैं। हालांकि हमें पता नहीं होता कि वो पाकिस्तान से आ रही हैं। आइए कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में हम आज आपको बताते हैं।

भारत आती हैं पाकिस्तान से ये खाने की चीजें (India Pakistan Trade)

आपको बता दें पाकिस्तान से भारत ऐसी कई चीजें आती हैं जो हमारी आम जिंदगी में बेहद खास बन चुकी हैं। इस सूची में पहला नाम आम का ही आता है। जी हां भारत में चाव से खाए जाने वाले दशहरी और सिंधोरी आम पाकिस्तान से ही मंगवाए जाते हैं। इसके अलावा जिन खजूर और अमरूद को आप बेहद चाव से खाते हैं, उनका निर्यात भी पाकिस्तान द्वारा ही किया जाता है।

ये सामान पाकिस्तान से आता है (India Pakistan Trade)

इसके अलावा अपने चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए हम जिस मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं वो भी पाकिस्तान से ही आती है। वहीं आपको जानकर आश्चर् होगा कि जिस सेंधा नमक का इस्तेमाल हम व्रत में करते हैं वो पाकिस्तान की ही देन है।

- Advertisement -

दरअसल पूरे एशिया में सेंधा नमक सिर्फ पाकिस्तान में ही मिलता है। इसके साथ ही सेहत और दिमाग बढ़ाने के लिए खाए जाने वाले बादाम भी पाकिस्तान से ही आते हैं। वहीं अखरोट और कुछ ड्राय फ्रूट्स भी पाकिस्तान से ही निर्यात होते हैं। वहीं तेल वाले कुछ बीज और फल भी पाकिस्तान से ही आते हैं।

पाकिस्तान की देन ऊन (India Pakistan Trade)

भारत में जिस ऊन से बड़े चाव से सुंदर-सुंदर स्वेटर बनाए जाते हैं वो भी पाकिस्तान से ही आता है। वहीं आपके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रुई भी पाकिस्तान से ही आती है। इस तरह ऐसी कई चीजें हैं जिनका आम जिंदगी में हम इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन ये पता नहीं होता कि वो आ कहां से रही हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-