कायाकल्प की टीम ने सीएचसी में परखी व्यवस्थाएं

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: राज्य स्तर की कायाकल्प टीम ने गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। अस्पताल के आपरेशन थियेटर से लेकर कोने-कोने तक टीम ने बारीकी से जांच की। टीम को देखकर अस्पताल के कर्मचारी अव्यवस्थाओं को दूर करते हुए दिखाई दिए। टीम के पहुंचते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: राज्य स्तर की कायाकल्प टीम ने गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। अस्पताल के आपरेशन थियेटर से लेकर कोने-कोने तक टीम ने बारीकी से जांच की। टीम को देखकर अस्पताल के कर्मचारी अव्यवस्थाओं को दूर करते हुए दिखाई दिए। टीम के पहुंचते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। टीम ने मरीजों से भी बातचीत की और फीडबैक लिया। अब टीम अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद शासन को सौंपेगी। शासन की रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार की टीम आकर दोबारा से अस्पताल का निरीक्षण करते हुए जांच करेगी।

मुजफ्फरनगर की सीएमएस डाक्टर अनीता गर्ग, लखनऊ से क्वालिटी एसोरेंस डाक्टर आरएस चौरसिया, बागपत से जिला सलाहाकार डाक्टर चैतन्य की टीम गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर दिनेश खत्री, जिला क्वालिटी सलाहकार डाक्टर गरिमा के साथ कायाकल्प का निरीक्षण किया।

टीम ने यह जांचा

राज्य स्तर की टीम ने अस्पताल के आपरेशन थियेटर, महिला वार्ड, जरनल वार्ड, एमएनसीयू वार्ड, संचारी रोग वार्ड, कोविड वार्ड, डिलीवरी कक्ष के साथ -साथ फार्मेसी कक्षों का निरीक्षण किया। जिसमें साफ-सफाई, मशीनों की उपलब्धता, बेड की स्थिति, उपकरणों की स्थिति देखी गई।

क्या कहते हैं सीएचसी अधीक्षक

सीएचसी अधीक्षक डाक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि टीम ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। शौचालयों का रखरखाव आदि का भी निरीक्षण करते हुए फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर की टीम अपनी आख्या रिपोर्ट शासन को भेजेगी। इसके बाद शासन की रिपोर्ट केंद्र सरकार को जाएगी और वहां से टीम आकर निरीक्षण करेगी। दोनों ही टीमों के निरीक्षण के बाद अस्पताल की रैंकिंग जारी होगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News