Hapur News बंगाल सहित राज्यों की प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भाजपा जिला कार्यालय हापुड़ में पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में मिली प्रचंड जीत की खुशी में भव्य उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और विजय का जश्न मनाया। जिला कार्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह और खुशी से गूंजता रहा। यह आम कार्यकर्ताओं की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News भाजपा जिला कार्यालय हापुड़ में पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में मिली प्रचंड जीत की खुशी में भव्य उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और विजय का जश्न मनाया। जिला कार्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह और खुशी से गूंजता रहा।

यह आम कार्यकर्ताओं की जीत (Hapur News)

जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने इस मौके पर कहा कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में भाजपा की भारी जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता का आशीर्वाद आज भी भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा, यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, पार्टी की विकासोन्मुख नीतियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। यह आम कार्यकर्ताओं की जीत है। जो सुबह से शाम तक पार्टी के लिए लगातार काम करते हैं, यही असली विजेता हैं।

Hapur news-
Hapur news-

परिवर्तन का जनादेश (Hapur News)

क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कहा कि यह बंगाल की जनता की जीत है। उन्होंने इसे परिवर्तन का जनादेश बताया। अग्रवाल ने कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विकास, अच्छे शासन, कानून व्यवस्था और स्थिर सरकार चाहती है। उन्होंने आगामी चुनावों में और अधिक मेहनत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की और पार्टी नेतृत्व का अभिनंदन किया। मिठाई बांटने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश देखा गया। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत आने वाले समय में और बड़ी जिम्मेदारियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabarwala24 (@khabarwala24)

 

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश राणा,जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी, कपिल सिंघल, जयभगवान शर्मा, राहुल उपाध्याय, अमित शर्मा, पायल गुप्ता, राजसुंदर तेवतिया, पवन सैनी, सतपाल यादव, राजेश शर्मा, सन्नी तोमर, प्रशांत त्यागी, तरुण चौहान, मनोज कर्णवाल, अमित टांक, योगेंद्र शर्मा, संजीव वर्मा, डा.पायल गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news बंगाल सहित राज्यों की प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर, आतिशबाजी कर मनाया जश्न Hapur news बंगाल सहित राज्यों की प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर, आतिशबाजी कर मनाया जश्न Hapur news बंगाल सहित राज्यों की प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर, आतिशबाजी कर मनाया जश्न Hapur news बंगाल सहित राज्यों की प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर, आतिशबाजी कर मनाया जश्न Hapur news बंगाल सहित राज्यों की प्रचंड जीत पर भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News