Hapur सरकारी अस्पतालों में कल से सुबह आठ से दो बजे तक चलेगी ओपीडी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में एक अप्रैल से ओपीडी का समय बदल जाएगा। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रोगी ओपीडी में उपचार करा सकेंगे। तापमान बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, आपात सेवाओं के लिए किसी भी समय अस्पताल जाया जा सकता है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में एक अप्रैल से ओपीडी का समय बदल जाएगा। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रोगी ओपीडी में उपचार करा सकेंगे। तापमान बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, आपात सेवाओं के लिए किसी भी समय अस्पताल जाया जा सकता है। आपात सेवाएं 24 घंटे मिलेंगी।

छह घंटे चलेगी ओपीडी (Hapur)

सरकारी अस्पतालों में सर्दियों में ओपीडी का समय सुबह दस से शाम चार बजे तक था। अब दिन बड़ा होने लगा है, तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। सुबह दस बजे चटक धूप और गर्मी का सितम शुरू हो जाता है। एेसे में रोगियों को परेशानी न हो, इसके लिए ओपीडी का समय दो घंटे पहले कर दिया गया है। एक अप्रैल 2024 से मरीज सुबह आठ बजे अस्पताल आ सकेंगे, चिकित्सकों को भी इसी समय तक अपनी ओपीडी में पहुंचना होगा। छह घंटे तक ओपीडी चलेगी, जिसमें रोगियों को उपचार के साथ एक्सरे, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

क्या बोले सीएमओ (Hapur)

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि गर्मी शुरू हो गई है, मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए एक अप्रैल से ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। चिकित्सक और अन्य स्टाफ को समय से अस्पताल पहुंचना होगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hapur सरकारी अस्पतालों में कल से सुबह आठ से दो बजे तक चलेगी ओपीडी Hapur सरकारी अस्पतालों में कल से सुबह आठ से दो बजे तक चलेगी ओपीडी Hapur सरकारी अस्पतालों में कल से सुबह आठ से दो बजे तक चलेगी ओपीडी Hapur सरकारी अस्पतालों में कल से सुबह आठ से दो बजे तक चलेगी ओपीडी Hapur सरकारी अस्पतालों में कल से सुबह आठ से दो बजे तक चलेगी ओपीडी Hapur सरकारी अस्पतालों में कल से सुबह आठ से दो बजे तक चलेगी ओपीडी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News