बिग बॉस 19 फाइनलिस्ट तान्या मित्तल का पकड़ा गया झूठ, किराए के कपड़े को अपना बता रही थीं, स्टाइलिस्ट का पैसा भी नहीं दिया!

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले खत्म होते ही फाइनलिस्ट तान्या मित्तल मुसीबत में फंस गईं। उनकी पर्सनल स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने सोशल मीडिया पर खुलेआम तान्या और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगा दिए। कहा – कपड़े किराए के थे, पेमेंट नहीं किया, वापस भी नहीं किए और ऊपर से एटीट्यूड दिखा रही हैं। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले खत्म होते ही फाइनलिस्ट तान्या मित्तल मुसीबत में फंस गईं। उनकी पर्सनल स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने सोशल मीडिया पर खुलेआम तान्या और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगा दिए। कहा – कपड़े किराए के थे, पेमेंट नहीं किया, वापस भी नहीं किए और ऊपर से एटीट्यूड दिखा रही हैं।

स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टा पर लगा दी क्लास

बुधवार को रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट और वीडियो डालकर तान्या की पोल खोल दी। उन्होंने लिखा – “मैंने हमेशा तान्या को सपोर्ट किया, हर इंटरव्यू में उनकी तारीफ की, लेकिन अब वो हमें ही नीचा दिखा रही हैं। पूरे हफ्ते मैंने खुद हर साड़ी-लहंगा सोर्स करके भेजा। सब महंगे ब्रांड के थे, लेकिन एक बार भी थैंक्यू तक नहीं बोला।”

किराए के कपड़े को अपना बता रही थीं तान्या

रिद्धिमा ने खुलासा किया कि तान्या जो साड़ियां-लहंगे पहनकर शो में चमक रही थीं, वो ज्यादातर किराए के या सोर्स किए हुए थे। फिनाले में तान्या के भाई का सूट भी रिद्धिमा ने ही स्टाइल किया था। रिद्धिमा बोलीं – “वो शो में बोलती थीं कि मैं 800 साड़ियां लेकर आई हूं। अरे भाई, वो सब मेहनत से सोर्स किए हुए थे, अपना थोड़े न थे!”

बिग बॉस 19 फाइनलिस्ट तान्या मित्तल का पकड़ा गया झूठ, किराए के कपड़े को अपना बता रही थीं, स्टाइलिस्ट का पैसा भी नहीं दिया!

पेमेंट का भी रोना – 50k से लेकर 58k तक बाकी

रिद्धिमा ने लिस्ट निकाल दी:

  • दो वीकेंड का वार के आउटफिट का पैसा बाकी
  • फिनाले में भाई का सूट का पैसा बाकी
  • सिद्धि विनायक वाले दिन का 58 हजार का लहंगा बाकी
  • पोर्टर डिलीवरी तक का खर्चा मैंने खुद दिया

रिद्धिमा ने लिखा – “बिग बॉस में एक हफ्ते का पेमेंट 50 हजार होता है, मैं तो बहुत कम चार्ज कर रही थी। फिर भी पैसा नहीं दिया।”

टीम का बर्ताव देखकर लगी क्लास

सबसे बड़ा आरोप ये कि तान्या की टीम ने धमकी भरे लहजे में कहा – “अगर आज साड़ी नहीं आई तो पेमेंट नहीं होगा।” रिद्धिमा ने लिखा – “सुबह 11 बजे फोन आया कि दोपहर 1:30 बजे सिद्धि विनायक जाना है, आउटफिट चाहिए। मैंने एक घंटे में सब अरेंज कर दिया। फिर भी एटीट्यूड?”

डिजाइनर और स्टाइलिस्ट की इज्जत करो जी!

रिद्धिमा ने आखिर में तान्या को सीधा मैसेज दिया – “डिजाइनर और स्टाइलिस्ट में फर्क होता है। कम से कम थोड़ी इज्जत तो करो। मैं सभी डिजाइनर्स, टेलर्स और स्टाइलिस्ट को सलाम करती हूं।”

फिलहाल तान्या मित्तल की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई जवाब नहीं आया है। फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए हैं – कोई स्टाइलिस्ट के साथ है तो कोई तान्या को सपोर्ट कर रहा है। देखते हैं आगे क्या ट्विस्ट आता है!

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Vikas Kumar
Vikas Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Vikas Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News