Sonu Nigam DTU Fest लाइमलाइट में रहते हैं जाने माने सिंगर सोनू निगम, बीच कॉन्सर्ट में फेंके पत्थर, सिंगर बोले- मैं आपके लिए आया हूं

Khabarwala 24 News New Delhi : Sonu Nigam DTU Fest भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में दिल्ली में एक कॉन्सर्ट किया, जिसके दौरान उनपर पत्थरबाजी हो गई है। खबर है कि सोनू निगम, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के इंजीफेस्ट 2025 में 24 मार्च को परफॉर्म करने पहुंचे थे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Sonu Nigam DTU Fest भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में दिल्ली में एक कॉन्सर्ट किया, जिसके दौरान उनपर पत्थरबाजी हो गई है। खबर है कि सोनू निगम, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के इंजीफेस्ट 2025 में 24 मार्च को परफॉर्म करने पहुंचे थे लेकिन किसी वजह से कॉन्सर्ट के बीच हंगामा हो गया, जिसके चलते सोनू को अपना कॉन्सर्ट बीच में ही रोकना पड़ा।

मंच पर पत्थर और बोतलें फेंकी (Sonu Nigam DTU Fest)

बताया जा रहा है कि लाखों छात्रों की भारी भीड़ में से एक ग्रुप ने मंच पर पत्थर और बोतलें फेंकना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से सोनू ने अपना कॉन्सर्ट बीच में रोक दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने दंगा करने वाले छात्रों को झाड़ भी लगाई। सोनू निगम अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। सोनू निगम के देशभर में करोड़ों दीवाने हैं। ऐसे में उन्हें देखकर और उनके लाइव कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के लिए ढेरों चाहनेवालों की भीड़ जमा होती है।

सोनू निगम पर हुई पत्थरबाजी (Sonu Nigam DTU Fest)

रिपोर्ट के मुताबिक, डीटीयू के एक इवेंट में सोनू निगम पर पत्थरबाजी की गई। लाइव शो के बीच छात्रों के बोतल और पत्थर फेंकने के चलते सिंगर परेशान हो गए। उन्होंने लोगों से ऐसा न करने का अनुरोध किया। रोहिणी के कैंपस में मौजूद बेकाबू ऑडियंस से सोनू ने विनती की और कहा, ‘मैं आपके लिए आया हूं यहां पर ताकि हम सब अच्छा समय बिता सकें। मैं आपसे यह नहीं कह रहा कि आप आनंद न लें, लेकिन प्लीज ऐसा नहीं करिए। उनके टीम मेंबर्स घायल हो गए हैं।

कोई बयान या वीडियो नहीं (Sonu Nigam DTU Fest)

सोनू निगम ने इस मामले को लेकर कोई बयान या वीडियो शेयर नहीं किया है। हालांकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉन्सर्ट से कुछ क्लिप जरूर शेयर किए हैं, जिनमें उन्हें परफॉर्म करते और ऑडियंस को एन्जॉय करते देखा जा सकता है। ये वीडियो फैन पेज पर भी छाए हुए हैं। हालांकि इसमें पत्थर फेंकने या किसी तरह के हंगामे की झलक दिख नहीं रही है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News