Hapur News गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती एसी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से बचीं दर्जनों यात्रियों की जानें

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शनिवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही एक एसी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि बस चालक की त्वरित सूझबूझ और समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लेने के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शनिवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही एक एसी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि बस चालक की त्वरित सूझबूझ और समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लेने के कारण सभी लोग सुरक्षित बच गए। इस दर्दनाक हादसे में बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, घटना थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे की है। शनिवार सुबह करीब 3:00 बजे जब अधिकांश यात्री नींद में थे, तभी चलती बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को घेर लिया। खतरा भांपते ही बस चालक ने तुरंत वाहन को एक्सप्रेसवे के किनारे रोका और शोर मचाकर यात्रियों को जगाया। आनन-फानन में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दमकल की टीम मौके पर पहुंची (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी बस जलकर ढांचा बन चुकी थी।

क्या कहते हैं सीएफओ (Hapur News)

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। साथ ही यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News